{"_id":"02178309dde6399619dbc2ec34c663dc","slug":"jbt-student-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी छात्रा को भेजे अश्लील फोटो, बुलाकर पिस्तौल के बल पर किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी छात्रा को भेजे अश्लील फोटो, बुलाकर पिस्तौल के बल पर किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 03 Aug 2015 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्तौल के बल पर जेबीटी छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
आरोपी ने छात्रा को पहले व्हाट्सअप पर अश्लील फोटो भेजे इसके बाद बुलाकर पिस्तौल के दम पर दुष्कर्म किया। पीजीआई थाने ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी देवकॉलोनी निवासी उमेश के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
देवकॉलोनी निवासी जेबीटी छात्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले उमेश ने उसको व्हाट्सअप पर मैसेज भेजा। इसके बाद बातचीत करने लगा।
कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने व्हाट्सअप पर छात्रा को उसकी अश्लील फोटो भेजी और फोन करके अश्लील वीडियो बने होने की भी धमकी।
छात्रा ने आरोप लगाया कि उमेश ने उसे धोखे से बुलाकर पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लगातार युवक के द्वारा परेशान करने पर छात्रा ने शनिवार रात मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीजीआई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट, आईटी एक्ट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
दो महीने पहले आरोपी पर हुई थी फायरिंग
बताया जा रहा है कि इसी युवक पर करीब दो महीने पहले नए बस स्टैंड के पास फायरिंग भी की गई थी। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर बोहर निवासी संदीप को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते संदीप ने उमेश पर गोली चलाई थी।