{"_id":"66142df7e3f8111c6307fce2","slug":"jat-sabha-collegium-elections-on-28th-rohtak-news-c-17-roh1020-398621-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जाट सभा का कॉलेजियम चुनाव 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जाट सभा का कॉलेजियम चुनाव 28 को
Mon, 08 Apr 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। जाट सभा रोहतक का त्रिवार्षिक चुनाव 28 अप्रैल को होगा। सभा के कुल 1863 सदस्य 105 कॉलेजियम का चुनाव करेंगे। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार कृष्ण चंद्र दहिया को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
जाट सभा के प्रधान मेजर चंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष यूएस फौगाट ने बताया कि सोमवार को जाट भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जाट सभा के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जाट सभा के पास आई सभी शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जा चुका है। इसके बाद 18 मार्च से एक अप्रैल तक दावे व आपत्तियां मांगी गई थी। सोमवार 8 अप्रैल को अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 13 व 14 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके अगले दिन 15 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी 16 अप्रैल को हो सकेगी। इसी दिन चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी। इन्हें 17 अप्रैल को चुनाव निशान आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 28 अप्रैल को सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
जाट सभा का त्रिवर्षीय कार्यकाल 21 मार्च को समाप्त हो चुका है। मौजूदा कार्यकारिणी ने मार्च 2021 में कार्यभार संभाला था। उन्होंने कि मौजूदा समय में जाट सभा के अकाउंट में कुल एक करोड़ 73 लाख 834 रुपए फिक्स डिपोजिट के तौर पर जमा है। जबकि जनवरी 2008 से मार्च 2021 तक 59 लाख रुपए फिक्स डिपोजिट के तौर पर अकाउंट में जमा थे। सिर्फ तीन साल में ही फिक्स डिपोजिट में एक करोड़ 4 लाख 73 हजार 834 रुपए का इजाफा हुआ है। इस तीन साल के कार्यकाल के दौरान जमकर विकास कार्य कराए गए हैं। जाट भवन के मेन हॉल को साउंड प्रूफ करा दिया गया है। उन्होंने जाट सभा व जाट भवन की गतिविधियों को लेकर एक पूर्व पदाधिकारी की ओर से लगाए गए तमाम आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया। इनके साथ आकाशवाणी के पूर्व निदेशक रामफल चहल व सभा सदस्य मौजूद रहे।