{"_id":"56eb17bd4f1c1b64208b4b6b","slug":"jat-reservation-update-jat-andolan-in-rohtak-paramilitary-forces-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों और चौकियों में ही रहेगी रोहतक पुलिस, बाहरी संभालेंगे मोर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों और चौकियों में ही रहेगी रोहतक पुलिस, बाहरी संभालेंगे मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
Updated Fri, 18 Mar 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
रोहतक में तैनात अर्धसैनिक बल की टुकड़ी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार यदि हालात खराब हुए तो थाने और चौकियों की पुलिस मैदान छोड़कर नहीं भागेगी। बल्कि वहीं जमीं रहेगी, क्योंकि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानों और चौकियों की पुलिस को बाहरी सुरक्षा अभियान में शामिल नहीं किया गया है।
इसके पीछे कारण यह है कि थानों और चौकी में फरियादी की सुनी जा सके और पुलिस भवन और अन्य सामान को नुकसान न हो। बाहरी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्द्धसैनिक बल और बाहरी पुलिस को तैनात किया गया है। एसपी शशांक आनंद ने स्पष्ट कह दिया है कि जिले के किसी भी रोड को जाम नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए अलग से टीमें बना दी गईं हैं।
जिलेभर में फ्लैग मार्च
जिले में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा रखने लिए जिला पुलिस और अर्द्धसैनिक बल ने बृहस्पतिवार को जिलेभर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च रोहतक से होते हुए सांपला, महम, कलानौर और लाखनमाजरा पहुंचा। इस दौरान शहरवासियों से पुलिस का सहयोग करने सहित उपद्रव से दूर रहने की अपील की गई।
विज्ञापन
शहर में पुलिस लाइन, पुराना बस स्टैंड, जींद बाईपास, हिसार बाईपास, भिवानी चुंगी, न्यू झज्जर बाईपास, दिल्ली बाईपास, आईएमटी चौक, बोहर नाका और सुखपुरा चौक पर फ्लैग मार्च किया गया। एसपी शशांक आनंद ने सुबह सभी थानों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए।
आईटीबीपी की कंपनी भी पहुंची
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईटीबीपी की एक कंपनी भी शहर में भेज दी गई है। शहर में एक हजार पुलिसकर्मियों सहित अर्द्धसैनिक बल की पांच, मधुबन से पांच पुलिस बल की कंपनी, आईआरबी की एक, सुनारिया से एक, स्टेट क्र ाइम ब्रांच से एक, एचवीपीएनएल से एक और सीएसओ की एक कंपनी तैनात की गई है। 26 जगहों पर अस्थायी नाकेबंदी कर दी गई है।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात
पुलिस की ओर से लगाए गए सभी नाकों पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के साथ-साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। शहर के अंदर प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की जाएगी।
किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
शशांक आनंद, एसपी रोहतक।