फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jat reservation, relly, administration, jat, police alert, police, sector 6

सेक्टर-6 में जुटे जाट, तीन दिन बाद लिया जाएगा ठोस निर्णय

Thu, 02 Mar 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 02 Mar 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
jat reservation, relly, administration, jat, police alert, police, sector 6
धरनास्थल पर पहुंचे जाट समाज के लोगों ने दिया समर्थन, आगामी रणनीति पर चर्चा - फोटो : amar ujala
सेक्टर-6 में चल रहे जाट जागृति सेना के धरने पर बुधवार को जाट समाज के लोगों ने पहुंचकर आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। धरने पर बैठे लोगों ने तीन दिन में मांग पूरी नहीं होने पर ठोस निर्णय लेने की चेतावनी दी है। उधर, अनशनकारी विकेश की हालत बिगड़ने पर उसे धरनास्थल पर ही ड्रिप लगाई गई है, जबकि राहुल दादू का पीजीआई में उपचार चल रहा है। आयोजकों की माने तो भूखा-प्यासा रहने के कारण दादू, विकेश और मोनू का वजन कम हो गया है।
विज्ञापन


धरने पर दोपहर को जाट समाज के लोग इकट्ठा हुए। इसमें महिलाएं भी शामिल रहीं। सभी ने एकजुटता का आह्वान करते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। अनशनकारियों की सुध नहीं लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से धरना खत्म करने का दबाव डलवाया जा रहा है, लेकिन जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक जाट समाज पीछे नहीं हटेगा। धरने पर पहुंचे लोगों ने निर्णय लिया कि यदि सरकार तीन दिन में मांग पूरी नहीं करती तो सरकार के खिलाफ ठोस निर्णय लिया जाएगा। धरनास्थल पर पहुंचने वालों में अहलावत खाप प्रधान जयसिंह अहलावत, जाट नेता संगीता दहिया, मूलचंद दहिया और हर्ष छिकारा आदि शामिल रहे। बता दें कि जाट आरक्षण सहित कई मांगों को लेकर सेक्टर छह में 27 जनवरी से जाट जागृति सेना की ओर से धरना दिया जा रहा है। धरने पर 29 जनवरी से तीन युवक अनशन पर बैठे हैं। बाद में इसमें दो और लोग जुड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed