फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jat reservation in rohtak, now balyan with jat

बाल्याण का सैनी पर पलटवार : जाट आरक्षण लेकर रहेंगे

Wed, 25 Nov 2015 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 25 Nov 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
jat reservation in rohtak, now balyan with jat
दीनबंधु छोटूराम की जयंती पर उनके पैतृक गांव गढ़ी-सांपला पहुंचे केंद्रीय
विज्ञापन
मंत्रियों ने जाट आरक्षण पर खुलकर बयानबाजी की। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बाल्याण ने अपनी ही पार्टी के सांसद राजकुमार सैनी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सैनी माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

कुछ लोग कभी किसी पार्टी में होते हैं, कभी किसी पार्टी में। जाटों को हर हाल में आरक्षण मिलकर रहेगा। लेकिन लगातार हो रही बयानबाजी से आजकल हरियाणा की हवा गर्म हो गई है और यह हवा पश्चिमी यूपी को भी जला रही है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह ने राजनेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज हासिल करने के लिए राजनेता मीठी बातें करते हैं। इससे पहले, छोटूराम की 134वीं जयंती पर यहां स्थित संग्रहालय में  उनकी 64 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी गई।

दुनिया की दौलत में हिस्सेदारी करें किसान
समारोह में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह ने देशभर के राजनेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनेता गलत रास्ते पर डालते हैं। सरकारी नौकरियों के नाम पर गलत परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। बीरेंद्र सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि राजनीति कोई काम ही नहीं है। हालांकि कइयों का नखरा राजनीति में ही ढीला होता है। मंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि दुनिया की दौलत में हिस्सेदारी के लिए काम करो।

 उन्होंने वैश्य समुदाय का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा में 60 हजार पुलिस कर्मी हैं, लेकिन वैश्य समुदाय का एक भी व्यक्ति पुलिस में छोटे पदों पर नहीं है। वैश्य समुदाय के लोग पुलिस में बड़े पदों पर मिलेंगे, जबकि किसान समाज से संबंधित लोग पुलिस में छोटे पदों के लिए भागदौड़ करते हैं। समाज को एक कड़ी में पिरोकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना ही छोटूराम का लक्ष्य था। किसान को भी दूसरे लोगों की तरह वित्तीय संस्थाओं से लोन लेकर नए कामों तक पहुंचना होगा। अकेले खेती से अब गुजारा संभव नहीं है।

हुड्डा राज में हुए 194 सीएलयू घोटालों की हो जांच
पत्रकारों से बातचीत में छोटूराम के नाती बीरेंद्र सिंह ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा राज के दौरान हुए 194 सीएलयू घोटाले की जांच कराई जाए। आमिर खान के देश छोड़ने वाले बयान पर
उन्होंने कहा कि आमिर खान कोई देश का प्रतिनिधित्व नहीं करते।

भारतीय सभ्यता व संस्कृति हजारों साल पुरानी है और यहां ऐसी कोई बात नहीं है। जयंती समारोह में पहुंचे भिवानी के सांसद धर्मबीर सिंह ने देश और प्रदेश में किसानों की दयनीय हालत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किसान की हालत तो पशु और इंसान के बीच की होकर रह गई है। डा. संजीव बाल्याण ने कहा कि देश में आज तक छोटूराम जैसा हिम्मत वाला व्यक्ति पैदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed