फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jat bjp misters will meet soon on reservation

आरक्षण पर भाजपा के जाट मंत्री व सांसद होंगे एकजुट, बैठक जल्द

Wed, 26 Aug 2015 02:49 AM IST
अंकित चौहान / अमर उजाला, रोहतक
अंकित चौहान / अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 26 Aug 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण के लिए अब भाजपा के जाट मंत्री व सांसद एकजुट हो गए हैं। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान व अन्य जाट सांसद जल्द ही इसके लिए एक बैठक करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में सभी सांसदों के विचार लिए जाएंगे और आरक्षण को लागू कराने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए पूरे देश के जाट सांसदों से बात हो रही है।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में जाट आरक्षण को लेकर तैयार की गई पूरी रणनीति को साझा किया। सुप्रीम कोर्ट में जाट आरक्षण रद होने के बाद से इसे दोबारा लागू करने की मांग उठ रही है। देशभर के जाट नेता, खाप चौधरी और संघर्ष समितियों को एकजुट किया जा रहा है। अब भाजपा के जाट मंत्री व सांसद आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन


ये तय होगा बैठक में
बालियान ने बताया कि सभी जाट सांसदों की मीटिंग मे मंथन होगा कि आखिर जाट आरक्षण के लिए किस तरह की रणनीति सबसे ज्यादा कारगर रहेगी। जाट सांसद यह भी साझा करेंगे कि अभी तक क्या-क्या किया गया है। यूपी के डा. सत्यपाल सिंह, कुंवर भारतेंदु समेत अन्य कई सांसदों से बात हो गई है तो हरियाणा से सांसद धर्मबीर के अलावा राज्यसभा सदस्य व केन्द्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह से बात चल रही है। इन सभी को समय मिलने के साथ ही जगह तय करके मीटिंग होगी। इससे यह जरूर तय हो गया है कि आरक्षण पर भाजपा के जाट मंत्री व सांसद भी खाप के चौधरियों की तरह एकजुट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के सांसद कर रहे विरोध, सीएम कह रहे कोर्ट जाओ
जाट आरक्षण को लेकर पार्टी के ही कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी लगातार विरोध और बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं, सीएम मनोहर लाल खट्टर खाप चौधरियों को कह चुके हैं कि कोर्ट में ही आरक्षण की लड़ाई लड़ो। ऐसे में पार्टी के ही जाट मंत्री और सांसदों की एकजुटता केंद्रीय नेतृत्व के लिए जरूर परेशानी का सबब बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed