फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jat andolan in rohtak, Trans will worship, worship for social harmony

सामाजिक सौहार्द के लिए नौ दिन पूजा करेंगे किन्नर

Sat, 26 Mar 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Sat, 26 Mar 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
jat andolan in rohtak, Trans will worship, worship for social harmony
किन्नर - फोटो : amar ujala
हरियाणा में सामाजिक सौहार्द बना रहे, इसके लिए देशभर के किन्नर शहर में नौ दिन तक पूजा करेंगे। 27 मार्च से गांधी नगर स्थित मातुराम कम्यूनिटी सेंटर में 9 दिवसीय अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन शुरू होगा। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से काफी संख्या में किन्नर पहुंचेंगे और विदेशों से भी मेहमान आएंगे। एक ही छत के नीचे 4 अप्रैल तक होने वाले सम्मेलन में सभी किन्नर अमन-चैन के लिए दुआ करेंगे। साथ ही, अपनी देवी की आराधना भी करेंगे। सम्मेलन के दौरान विदेशी सामानों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


रोहतक के गद्दीनशीन महंत एवं कार्यक्रम संयोजक बाबू राम ने बताया कि सम्मेलन में मुख्यातिथि पन्ना बाई रहेंगी। देश में सुख-शांति के साथ-साथ बच्चों की सलामती के लिए भी प्रार्थना की जाएगी। 1200 मेहमानों के लिए रहने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


भिन्न राज्यों से पाक कला में निपुण 250 हलवाइयों को बुलाया गया है, जो अलग-अलग खास तरह के व्यंजन तैयार करेंगे। इसमें मलेरकोटला से बिट्टू और भठिंडा से सिंधु हलवाई की टीम भी शामिल है। कई मेहमान भी पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली से मुन्नी माई, कोकिला माई, इंद्रा माई, छुटकी पहुंची हैं। सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दिल्ली से विशेष फूल मंगाए गए हैं, जिससे पूरे कार्यक्रम स्थल को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed