फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jan Seva Trust raised questions on Saksham scheme

Rohtak News: जन सेवा ट्रस्ट ने सक्षम योजना पर उठाए सवाल

Wed, 19 Feb 2025 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jan Seva Trust raised questions on Saksham scheme
रोहतक। जन सेवा ट्रस्ट हरियाणा के प्रधान जीवन सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा ठेकेदार सक्षम योजना लागू करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं है और शिक्षित युवा-युवतियों की हालत का मजाक उड़ाया जा रहा है। जीवन सिंह ने बताया कि सरकार ने विकास कार्य करवाने के लिए ठेकेदार बनाने के लिए योजना शुरू की है, इसमें इंजीनियरिंग में डिग्री व डिप्लोमा पास व काॅमन पात्रता परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश के युवाओं को रोजगार न देकर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि मजबूरन युवा घर, मकान, जमीन बेचकर वैध व अवैध तरीके से विदेश जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि देश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर वाले प्रदेश में बढ़ी हुई जनसंख्या अनुसार नए पद सृजित व हरियाणा कौशल रोजगार निगम को समाप्त कर अल्पकालिक, अनुबंध आधार पर नियुक्ति के स्थान पर स्थाई भर्ती करनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed