{"_id":"5dd1bc968ebc3e54e809239d","slug":"jamer-was-not-worked-properly-in-htet-exam-centres-rohtak-news-rtk52803387","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों पर जैमर ने नहीं किया कार्य, उत्तर पुस्तिका बदलने पर दो के बने यूएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों पर जैमर ने नहीं किया कार्य, उत्तर पुस्तिका बदलने पर दो के बने यूएमसी
विज्ञापन
जाट लॉ कालेज में रविवार को एचटेट परीक्षा की दूसरी पाली में परीक्षा केन्द्र के अंदर जाने से पहले म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। एचटेट एक बार फिर सवालों के घेरे में खड़ी नजर आ रही है। यह हम नहीं, सरकारी रिपोर्ट बोल रही है। नकल रहित परीक्षा को लेकर जिले के विभिन्न केंद्रों पर लगाए गए हाई क्वालिटी जैमर काम करते नहीं मिले। रविवार को 10 उड़न दस्तों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने रिपोर्ट में साफ लिखा है कि जैमर नॉट वर्किंग प्रापर्ली। परीक्षा के कुशल संचालन के लिए अधिकारी भी विशेष तौर पर तैनात किए गए थे। इनमें से एक आईएएस, चार एससीएस, एक अतिरिक्त निदेशक, एक डीईओ, एक असिस्टेंट डायरेक्टर, एक स्पेशल चेयरमैन फ्लाइंग व एक आरएएफ फ्लाइंग से है। इन दस अधिकारियों ने दोनों पारियों में बने कुल 34 परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। टीम को इन सभी केंद्रों पर जैमर ठीक से कार्य करते नहीं मिले। वहीं, प्रशासन ने परीक्षा शांतिपूर्वक होने का दावा किया और यूएमसी केस भी नहीं दिखाए।
जिले में 9811 ने दी परीक्षा, 679 रहे अनुपस्थित
परीक्षा का दूसरा दिन भी प्रशासन व पुलिस विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। दूसरे दिन दोनों सत्रों में कुल 9811 परीक्षार्थी बैठे। इसमें से सुबह के सत्र में 20 केंद्रों पर 5707 व शाम को 15 केंद्रों पर 4104 परीक्षार्थी पहुंचे। कुल 679 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
उत्तर पुस्तिका बदलते पकड़े गए दो परीक्षार्थी
रविवार सुबह के सत्र में दो परीक्षार्थी एक दूसरे की उत्तर पुस्तिका बदलते पकड़े गए। इनके यूएमसी बना दिए गए। शाम के सत्र में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने परीक्षा केंद्र का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
निजी कंपनी को दिया था जैमर लगाने का ठेका
रविवार को शहर में हुई पात्रता परीक्षा के दौरान बोर्ड की ओर से जैमर लगाए गए। इन्हें परीक्षा में नकल पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगाया गया था। बोर्ड ने एक निजी कंपनी को मोटी धन राशि पर ठेका दिया है। ये जैमर काम नहीं आए। रविवार को 10 उड़न दस्तों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जैमर बंद पड़े मिले।
डिप्टी सीएम ने जांचे सीसीटीवी, शिक्षक बोले, हमें पुरानी पेंशन योजना से जोड़ें
राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में रविवार दोपहर को डिप्टी सीएम एचटेट परीक्षा का जायजा लेने पहुंचे। यहां उपायुक्त ने उन्हें व्यवस्था से रूबरू कराया। डिप्टी सीएम ने परीक्षा केंद्र का बारीकी से निरीक्षण करते हुए स्टाफ से भी बातचीत की। यही नहीं व्यवस्था पर नजर रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। इस दौरान व्यवस्था दुरुस्त मिली। परीक्षा केंद्र का दौरा करने पहुंचे डिप्टी सीएम से हरियाणा गवर्नमेंट टीचर एसोसिएशन की सदस्य डॉ. नीलम मंगला ने मुलाकात की। उन्होंने अन्य शिक्षकों के साथ अपनी पेंशन संबंधी समस्या रखते हुए कहा कि नई नियुक्ति पाने वाले प्राध्यापकों को पेंशन लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। यह आपके मांग पत्र का मुख्य मुद्दा भी रहा है। इस पर डिप्टी सीएम ने जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कॉलेज के बाहर का पेड़ बना आस्था का केंद्र
एचटेट के लिए उम्मीदवारों को कई स्तर की जांच से गुजरना पड़ा। इसमें सबसे पहला किसी भी तरह का उपकरण या आभूषण केंद्र में नहीं ले जाने दिया गया। इसे उन्हें बाहर ही छोड़ना पड़ा। इसमें अंगूठी, कंगन, कलावा, हेयर बैंड, हेयर पिन मुख्य रही। यह सामान महिला उम्मीदवारों ने कालेज के बाहर एक पेड़ पर टांग दिया। ऐसे में नजारा कुछ ऐसा रहा, मानो पेड़ आस्था का केंद्र बना गया हो।
परीक्षा के बाद 10 मिनट ही रहा जाम
एचटेट परीक्षा के बाद शहर की सड़कें करीब 10 मिनट के लिए जाम हो गई। परीक्षार्थियों के केंद्र से बाहर निकल कर घर जाने के चलते जाम लगा। हालांकि अब तक अक्सर पौने घंटे से दो घंटे तक जा लगता था। पहली बार बेहतर बंदोबस्त के चलते 10 मिनट में ही जाम से निजात मिल गई। इसकी बड़ी वजह गृह क्षेत्र में परीक्षा होना रही।