फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jalebi Chowk massacre: The killers had crossed the toll in seven minutes

जलेबी चौक हत्याकांड : सात मिनट में डीघल टोल पार कर गए थे हत्यारोपी

Sun, 04 Jul 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Jalebi Chowk massacre: The killers had crossed the toll in seven minutes
रोहतक। झज्जर रोड के जलेबी चौक हत्याकांड में पुलिस के वारदात के तीसरे दिन भी हाथ खाली रहे। हत्या करके कार ले गए लुटेरों का सुराग ढूंढने के लिए पुलिस की टीम डीघल टोल तक चप्पे को छान चुकी है।
विज्ञापन

टोल की सीसीटीवी फुटेज में लूटी गई कार रात 1 बजकर 55 मिनट पर जाती दिखाई दे रही है, जबकि पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में आरोपी 1 बजकर 48 मिनट पर पानीपत निवासी सौरभ को गोली मारकर फरार हो गए थे। इस तरह आरोपी 7 मिनट में डीघल टोल पार कर गए।
विज्ञापन

लोकल गिरोह पर निगाह, साइबर टीम की मदद लेगी पुलिस
लूट व हत्या की वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा है। सीआईए व शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच आगे बढ़ा रही हैं। एक टीम जहां स्थानीय गिरोह की जानकारी जुटा रही है, जबकि दूसरी टीम दूसरे जिलों की पुलिस के संपर्क में है। इतना ही नहीं, साइबर टीम की मदद से वारदात के समय वारदात स्थल की मोबाइल लोकेशन खंगाल रही है, ताकि हत्यारोपियों का सुराग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली मार कार लूटकर हो गए थे फरार
उत्तरप्रदेश के मैनपुरी निवासी पूनम ने तीन दिन पहले शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी थी कि वह परिवार सहित पानीपत रहती है। देवर की शादी में मैनपुरी गई थी। पति सौरभ को कॉल करके कहा था कि वह निजी बस से तड़के तीन बजे तक रोहतक के जलेबी चौक पर पहुंचेगी। सौरभ कार लेकर पत्नी व दो बेटियों को लेने रोहतक आया था। वह जलेबी चौकी पर पेट्रोल पंप के नजदीक परिजनों का इंतजार कर रहा था। पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक आते दिखाई दे रहे हैं। वे सौरभ को गोली मारकर कार लूटकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed