{"_id":"684d14fe6cc1f9f7f00d0b8b","slug":"jain-saint-abhishek-muni-who-gave-initiation-to-labdhi-maharaj-in-rohtak-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: लब्धि महाराज को दीक्षा देने वाले जैन संत अभिषेक मुनि डंपर की चपेट में आकर घायल, श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: लब्धि महाराज को दीक्षा देने वाले जैन संत अभिषेक मुनि डंपर की चपेट में आकर घायल, श्रद्धालु की मौत
Sat, 14 Jun 2025 11:51 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:51 AM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैन मुनि लब्धि महाराज को दीक्षा देने आए थे। पिछले करीब दस दिन से वे जनता कॉलोनी स्थित जैन स्थानक में ठहरे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लब्धि महाराज के दीक्षा महोत्सव के बाद शनिवार सुबह विहार पर निकले जैन संत अभिषेक मुनि व एक श्रद्धालु को खरावड़ बाइपास पर डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि जैन मुनि गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैन मुनि लब्धि महाराज को दीक्षा देने आए थे। पिछले करीब दस दिन से वे जनता कॉलोनी स्थित जैन स्थानक में ठहरे थे। शनिवार अल सुबह वे यहां पैदल विहार के लिए निकले थे। उन्हें दिल्ली में चातुर्मास कार्यक्रम होना था। रास्ते में खराड़ के पास डंपर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके साथ चल रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि जैन मुनि घायल हो गए। इनका इलाज किया जा रहा है। आरोपी डंपर चालक गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन