फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jai Shri Ram written with three hundred and fifty lamps in the Hanuman temple of Bada Bazar

Rohtak News: बड़ा बाजार के हनुमान मंदिर में साढ़े तीन सौ दीयों से लिखा जय श्रीराम

Mon, 22 Jan 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 22 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram written with three hundred and fifty lamps in the Hanuman temple of Bada Bazar
.बड़ा बाजार ​स्थित सनातन धर्म प्राचीन हनुमान मंदिर कीर्तन के दौरान मौजूद महिलाऐं। स्रोत: स्वयं
रोहतक। बड़ा बाजार स्थित सनातन धर्म प्राचीन हनुमान मंदिर में साढ़े 300 दीये जलाकर जय श्रीराम लिखा गया। दिनभर भगवान श्रीराम के आगमन पर सत्संग हुआ, साथ ही मंदिर को लाइट से सजाया गया।
विज्ञापन

नगर निगम के निवर्तमान मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि बड़ा बाजार में जहां हनुमान मंदिर बना हुआ है, वहां प्राचीन काल में दीवारों पर मंत्र लिखे हुए थे। 1986 में उनके पिता स्व. सेठ श्रीकिशन दास बंसीलाल सरकार में मंत्री थे। उनके सामने मंदिर को नए सिरे से बनाने की बात आई। उनके प्रयासों से वहां भव्य मंदिर बनाया गया। अब मंदिर का संचालन कमेटी करती है, जिसके प्रधान विजय कुमार विज हैं। गुलशन शर्मा, मदनलाल जुनेजा, रमेश हिंदुजा, सुरेंद्र भोला, मंजू विज व सुषमा खुराना कार्यकारिणी में शामिल हैं।
विज्ञापन

बनारस के कपात्री जी महाराज ने दी थी दीक्षा
तत्कालीन पूर्व मेयर ने बताया कि 1976 में प्राचीन रामलाल मैदान में सत्संग हुआ, जिसमें बनारस से कपात्री जी महाराज आए थे। उन्होंने मंच से कहा था कि वे ऐसे व्यक्ति को दीक्षा देना चाहते हैं, जो मांस व मदिरा का सेवन न करता हो। कभी झूठ न बोलता हो। तब मौजूद लोगों ने कहा था कि तत्कालीन विधायक सेठ श्रीकिशन दास के बेटे मनमोहन ऐसे शख्स हैं। वे पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें कृपा त्री जी महाराज ने दीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed