फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   It is the duty of the government to protect the right to livelihood of street vendors: Deepender Hooda

रेहड़ी वालों की आजीविका के अधिकार की रक्षा करना सरकार का फर्ज : दीपेंद्र हुड्डा

Sat, 30 Dec 2023 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
It is the duty of the government to protect the right to livelihood of street vendors: Deepender Hooda
रोहतक। रेहड़ी वालों की आजीविका के अधिकार की रक्षा करना ही सरकार का फर्ज बनता है। कांग्रेस पार्टी की सरकार के समय रोहतक लोकसभा क्षेत्र हो या रोहतक शहर, विकास के मानचित्र पर विकसित रोहतक के रूप में जाना जाने लगा। शुक्रवार को शौरी मार्केट में डोर टू डोर संपर्क कर कपड़ा व्यापारियों से मुलाकात के दौरान सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज विकास के मानचित्र से यह पूरा इलाका उतर चुका है। सड़क, सीवर, सफाई, पीने के पानी की बात तो दूर, कोई नई बड़ी परियोजना भी इस इलाके में नहीं आई। उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए दर्जनों विकास कार्यों को बताते हुए सीधा सवाल किया कि भाजपा सरकार और भाजपा सांसद बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल में इलाके के विकास के लिए क्या किया। इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रेल कोच फैक्टरी जैसी बड़ी परियोजनाएं चली गईं और अपने साथ लाखों रोजगार भी ले गई। रेहड़ी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर मिला और अपनी समस्या के स्थायी समाधान कराने की मांग की। इस पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने तुरंत रोहतक जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात की और कहा कि रेहड़ी वालों को उनके स्थान से बेदखल न किया जाए और सुझाव दिया कि एक सफेद पट्टी निर्धारित करके इनकी आजीविका के संरक्षण के इंतजाम किए जाएं। इस अवसर पर व्यापारियों समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed