{"_id":"67508e2f8178667383050483","slug":"it-is-our-responsibility-to-keep-the-canal-water-pollution-free-kapilpuri-rohtak-news-c-17-roh1020-556542-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों के जल को प्रदूषण मुक्त रखना हमारी जिम्मेदारी: कपिलपुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों के जल को प्रदूषण मुक्त रखना हमारी जिम्मेदारी: कपिलपुरी
विज्ञापन
रोहतक। सभी प्रकार के अनुष्ठानों में सबसे पहले पवित्र व निर्मल जल की जरूरत होती है, जो हमें नहरों से प्राप्त होता है। इसलिए हम सभी को नहरों के जल में कुछ भी सामान प्रवाहित न कर इस जल को प्रदूषण मुक्त रखना चाहिए। हमारे क्षेत्र में अन्य जल स्रोत समाप्त होते जा रहे हैं। यह कहना है डेरा बाबा लक्ष्मणपुरी महाराज गौकर्ण तीर्थ रोहतक के महामंडलेश्वर स्वामी कपिलपुरी महाराज का।
सुनो नहरों की पुकार मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह व संरक्षक दीपक छारा के मार्ग निर्देशन में टीम स्वामी कपिलपुरी महाराज से मिली। उनकों नहरों के जल की स्वच्छता को लेकर तीन साल चार महीने से लगातार चलाई जा रही मुहिम की जानकारी दी। स्वामी ने कहा कि वर्तमान पीढियों को जल प्रदूषण से बचाने और आने वाली पीढि़यों को भरपूर मात्रा में प्रदूषण रहित जल मिले, इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा। ब्रह्मांड में जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। निर्मल और पवित्र जल है तो प्रकृति है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मूर्तियां, प्रतिमाएं, जल में प्रवाहित न करें। उन पर कई तरह का रंग व हानिकारक रसायन लगा होता है, जो जल में घुलकर कई तरह की बीमारियों का जनक बनता है। डॉ. जसमेर ने कहा सभी धार्मिक वस्तुओं का भूमि विसर्जन सम्मान के साथ किया जाता है। इस मौके पर महासचिव मुकेश नैनकवाल, सह सचिव अजय हुड्डा, वरिष्ठ सदस्य ईश्वर सिंह दलाल, रणबीर मलिक, अमित हुड्डा, रविंद्र मलिक, जतिन, मोहित अरोड़ा, तरुण वधवा आदि मौजूद रहे।