{"_id":"6930a6aa5358f3fbcb070f40","slug":"it-is-not-mandatory-to-lock-and-chain-the-bike-the-company-cannot-reject-the-claim-rohtak-news-c-17-roh1019-771995-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बाइक को लॉक कर चेन से बांधना अनिवार्य नहीं, क्लेम को खारिज नहीं कर सकती कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बाइक को लॉक कर चेन से बांधना अनिवार्य नहीं, क्लेम को खारिज नहीं कर सकती कंपनी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जिला उपभोक्ता आयोग ने कहा है कि बाइक को लॉक करके चेन से बांधना अनिवार्य नहीं बल्कि मालिक की मर्जी है। बीमा कंपनी इसे सुरक्षा प्रबंध में लापरवाही बताकर क्लेम को खारिज नहीं कर सकती। यह कहकर आयोग ने बीमा कंपनी की अर्जी को खारिज कर दिया।
आयोग के रिकाॅर्ड के मुताबिक, आदर्श नगर निवासी रवि जैन (39) ने 2019 में याचिका दायर की थी कि 2018 में उसने इलेक्ट्रिक बाइक मानसरोवर पार्क के नजदीक एजेंसी से 35,893 रुपये में खरीदी थी। यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, नोएडा से एक साल का बीमा कराया था।
तीन जुलाई 2018 को उसने बाइक लॉक करके गली में अपने घर के बाहर खड़ी की थी। दोपहर 2 बजे बाइक नहीं मिली। उसी दिन पीजीआईएमएस थाने में चोरी का केस दर्ज कराया। 6 अगस्त को पुलिस ने अनट्रेस रिपोर्ट जमा कराई। उसने बीमा कंपनी को सूचित कर दिया। उसने सभी कागजात जमा कराए लेकिन क्लेम को खारिज कर दिया गया। तर्क दिया कि बाइक को लॉक लगाकर चेन नहीं बांधी गई।