फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   It is important to be aware of cyber security: Vice Chancellor

साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना जरूरी : कुलपति

Wed, 18 Feb 2026 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
It is important to be aware of cyber security: Vice Chancellor
07 पीजीआई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल, डॉ. रूप सिंह, पीजीआई
रोहतक। पीजीआई में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सविता सिंघल और इंटरनल कंप्लेंट कमेटी के सहयोग से बुधवार को पॉश अधिनियम जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से महिला सशक्तिकरण के लिए यह कार्यक्रम जरूरी है। आजकल सबके हाथ में मोबाइल है। साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।
विज्ञापन

डीन छात्र कल्याण डॉ. सविता सिंघल ने कहा कि यह अधिनियम हर कार्यस्थल पर लागू होता है। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से कैसे बचा जा सकता है। इस संबंध में क्या चुनौतियां आती हैं। संस्थान में इंटरनल कंप्लेंट कमेटी का गठन किया गया है जो कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच कर कार्रवाई करती है।
विज्ञापन

इसमें डॉ. प्रीति सिंह व एसआई मुकेश, एसएचओ कुलदीप ने साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. रूप सिंह, पीजीआई के निदेशक डॉ. एसके सिंघल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल, प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, एसआई मुकेश, एसएचओ कुलदीप व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed