फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Irrigation department should save crops from damage by draining water from the fields

Rohtak News: खेतों से जल निकासी कराकर फसलों को नुकसान से बचाए सिंचाई विभाग

Mon, 11 Aug 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 11 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Irrigation department should save crops from damage by draining water from the fields
रोहतक। सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता खेतों से शीघ्र जलनिकासी के आवश्यक प्रबंध करें। ग्रामीणों को आवश्यकता अनुसार जल निकासी के उपकरण उपलब्ध कराएं ताकि किसानों की फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। यह निर्देश उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने दिया है। वह सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, नगराधीश अंकित कुमार, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल के साथ समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गत दिनों हुई बारिश के कारण जलभराव की समस्या से प्रभावित गांवों की कृषि भूमि से जल निकासी करवाई जाए। जिला प्रशासन की ओर से आबादी क्षेत्र और कृषि भूमि से जल निकासी के समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय के अलावा सांपला और महम उपमंडल स्तर पर भी सप्ताह में दो दिन सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला खाद्य व पूर्ति नियंत्रक वरिंद्र सिंह, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता गगन पांडे आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed