फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Iron-rich balanced diet removes anemia

Rohtak News: आयरन युक्त संतुलित भोजन दूर करता है रक्त की कमी

Fri, 27 Dec 2024 08:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
Iron-rich balanced diet removes anemia
रोहतक।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के तहत अनीमिया मुक्त हरियाणा के लक्ष्य के तहत प्रदेश को अनीमिया मुक्त बनाने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं।
नागरिकों को अनीमिया को दूर करने के लिए दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह कहना है अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) नरेंद्र कुमार का। वह शुक्रवार को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी रहे थे।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि विभाग की ओर से अनीमिया मुक्त हरियाणा 100 दिन का त्योहार अनीमिया पर वार के तहत नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। अनीमिया अर्थात खून की कमी को दूर करने के लिए प्रतिदिन आयरन युक्त संतुलित भोजन करना चाहिए। इसमें गुड़, खजूर, मूंगफली, सोयाबीन, नींबू, बाजरा, दालें, मेथी, बरोकली, पालन व बथुआ शामिल है। इन्हें प्रतिदिन अपने आहार में शामिल करें। अनीमिया के कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार 6 से 59 माह के बच्चों के लिए आईएफए सिरप, 5 से 9 वर्ष के बच्चों के लिए आईएफए गुलाबी गोली, 10 से 19 वर्ष के बच्चों के लिए आईएफए नीली गोली तथा 20 से 49 वर्ष आयुवर्ग की महिलाओं के लिए आईएफए लाल गोली निशुल्क उपलब्ध करा रही है। इसी तरह एक से 19 वर्ष के बच्चों एवं 20 से 49 वर्ष प्रजनन आयुवर्ग की महिलाओं में कृमि नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजोल की टेबलेट दी जाती है। आईएफए सप्लीमेंटेशन व एल्बेंडाजोल की दवाई नजदीकी आशा, एएनएम, सरकारी स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।


अनीमिया के लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से करें संपर्क
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि अनीमिया के लक्षणों में थकान या कमजोरी, चिड़चिड़ापन, सांस फूलना, चक्कर आना, सिर दर्द, त्वचा अथवा निचली पलक में लालिमा कम होना, एकाग्रता की कमी, भूख न लगना व कम सहनशक्ति शामिल है। अनीमिया से पीड़ित होने पर तुरंत डॉक्टर या स्वास्थ्य कार्यकर्ता की सलाह के अनुसार उपचार लें। उपचार के दौरान हर महीने अपने खून में हीमोग्लोबिन (एचबी) के स्तर की अवश्य जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed