{"_id":"571fb7114f1c1bfb4ca91ab0","slug":"investigation-to-jat-leader-hawa-sangwan-raj-narayan-rohtak-notice-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट नेता हवा सिंह सांगवान और राज नारायण से होगी पूछताछ, नोटिस जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट नेता हवा सिंह सांगवान और राज नारायण से होगी पूछताछ, नोटिस जारी
अमर उजाला/ब्यूरो/रोहतक
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान सोनीपत स्टैंड पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में पूछताछ के लिए सिविल लाइन थाना पुलिस ने जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष हवा सिंह सांगवान और उनके सहयोगी राज नारायण को नोटिस भेजा है। पुलिस का दावा है कि दोनों को भड़काऊ भाषण की वीडियो बनाकर मामले के आरोपी सुदीप कलकल ने व्हाट्स एप पर भेजी थी। दोनों नेताओं को बुधवार को अपने बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
बता दें कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान 18 फ रवरी को कोर्ट के बाहर कुछ वकील धरने पर बैठे थे। उसी समय गैर जाट बिरादरी के लोग जाट आंदोलन के विरोध में डीसी को ज्ञापन देने के लिए लघु सचिवालय जा रहे थे। आमना-सामना होते ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसके बाद वकीलों ने सोनीपत स्टैंड पर जाम लगा दिया था। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने वकील सुदीप कलकल पर केस दर्ज किया था। कलकल पर भड़काऊ भाषण देकर लोगों को उग्र करने का आरोप है। इस मामले की जांच एसआई सुरेंद्र कुमार कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि जांच में यह तथ्य सामने आया है कि सुदीप कलकल ने भड़काऊ भाषण की वीडियो बनाकर कई लोगों के व्हाट्स एप पर भेजी थी। उनमें अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष हवा सिंह सांगवान और उनके साथी राज नारायण भी शामिल हैं। जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सुदीप कलकल के खिलाफ दर्ज मुकदमे के मामले में हवा सिंह सांगवान और राज नारायण को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा गया है। दोनों को बुधवार को दस बजे आकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।