फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Investigation of Sandeep's account will reveal how much debt the family had

Rohtak News: संदीप के खाते की जांच से होगा खुलासा आखिर कितना कर्ज था परिवार पर

Tue, 26 Sep 2023 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Investigation of Sandeep's account will reveal how much debt the family had
रोहतक। सलारा मोहल्ला में आठ दिन पहले एक ही परिवार के चार लोगों की मौत का राज अभी तक नहीं खुल सका है। मौत का राज जानने के लिए पुलिस अब परिवार के मुखिया संदीप के बैंक खाते की जांच कर रही है। पता लगा रही है कि उसने कितने का लोन ले रखा था। साथ ही कितने कर्ज चढ़ा हुआ था। कहीं ऐसा तो नहीं मृतक ने आर्थिक तंगी के चलते पहले पत्नी व बेटी की हत्या की। इसके बाद बेटे को लेकर मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। झज्जर जिले के कबलाना गांव निवासी संदीप (रीना का भाई) ने बताया कि उसकी बहन रीना की शादी सात साल पहले सल्लारा मोहल्ला निवासी संदीप के साथ हुई थी। संदीप गुरुग्राम स्थित मारुति कंपनी में माल रिसीवर के तौर पर नौकरी करता था।
विज्ञापन

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक 16 सितंबर झज्जर जिले के गांव कबलाना निवासी संदीप ने शिकायत दी थी कि 2016 में उसकी बहन रीना की शादी सलारा मोहल्ला निवासी संदीप से हुई थी। शादी के बाद संदीप को उसके माता-पिता प्रॉपर्टी का हक नहीं दे रहे थे। इसी मानसिक परेशानी के चलते संदीप ने अपनी पत्नी रीना व बेटी चेतना की हत्या कर दी। जबकि खुद बेटे भावेश के साथ मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने संदीप के माता-पिता व भाई के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन


मृतक संदीप के बैंक अकाउंट से लेकर लेन-देन का ब्यौरा एकत्रित कर रहे हैं। पता चला है कि उसने कर्ज ले रखा था। कहीं ऐसा तो नहीं उसने कर्ज के चलते परेशान होकर ये कदम उठाया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल, प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed