{"_id":"69e66fc303d09fb28a04cc36","slug":"interviews-of-students-were-held-after-the-written-examination-at-bkn-college-rohtak-news-c-196-1-nnl1005-138866-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बीकेएन कॉलेज में लिखित परीक्षा के बाद हुए छात्रों के साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बीकेएन कॉलेज में लिखित परीक्षा के बाद हुए छात्रों के साक्षात्कार
विज्ञापन
फोटो नंबर- 24बीकेएन कॉलेज में विद्यार्थियों के साक्षात्कार लेते कंपनी प्रतिनिधि। स्रोत :
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में सोमवार को एटीएल बैटरियां टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए। कंपनी की टीम के आगमन पर प्लेसमेंट ऑफिसर अनिल कुमार यादव व शिवम गुप्ता ने उनका स्वागत किया।
चयन प्रक्रिया में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स व इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल शाखा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। आगामी दिनों में चयन का परिणाम घोषित किया जाएगा।
प्राचार्य अनिल यादव ने कहा कि इस प्रकार के चयन साक्षात्कार विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।