फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   International Weightlifter Komal Kuhad Honored in Chinnoli

Rohtak News: छिन्नौली में अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक कोमल कुहाड़ का सम्मान

Sun, 31 May 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
International Weightlifter Komal Kuhad Honored in Chinnoli
फोटो: सोनीपत के गांव छिन्नौली में पदक विजेता कोमल कोहाड़ के सम्मा​नित करते सांसद दीपेंद्र हुड्‌ड

विज्ञापन
खरखौदा। शनिवार को छिन्नौली गांव में अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक कोमल कुहाड़ के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र हुड्डा और सतपाल ब्रह्मचारी ने कोमल कुहाड़ को सम्मानित किया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कोमल को 11 हजार रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान की।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश के लिए सर्वाधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बावजूद हरियाणा को खेलों के बुनियादी ढांचे और निवेश में प्राथमिकता नहीं मिल रही है। संसद में भी यह मांग उठाई कि जिस प्रदेश के खिलाड़ी देश को अधिक पदक दिलाते हैं, वहां खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण केंद्रों के विकास के लिए विशेष बजट दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय लागू की गई पदक लाओ, पद पाओ नीति ने खिलाड़ियों को नई पहचान दी थी लेकिन वर्ष 2014 के बाद खिलाड़ियों को मिलने वाले लाभ सीमित हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कैश अवार्ड और नियुक्तियों को प्रभावित किया है। उन्होंने भैंसवाल गांव के पहलवान मोनू टाइगर का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2014 में जीते गए पदक के बदले मिलने वाली सम्मान राशि आज तक लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक इंदूराज नरवाल, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जयवीर सिंह, पूर्व विधायक पदम सिंह और पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा भी मौजूद रहे।
गांव के लिए 11 लाख रुपये की अनुदान
सांसद ने कहा कि कोमल कुहाड़ ने अपने परिवार, क्षेत्र, हरियाणा और देश का नाम रोशन किया है। भारोत्तोलन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह प्रदर्शन देश के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने छिन्नौली गांव के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 11 लाख रुपये और गढ़ी सिसाना गांव के लिए 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed