{"_id":"6997588a22e849efb801edad","slug":"international-mother-language-day-will-be-celebrated-in-schools-on-february-21-rohtak-news-c-199-1-jnd1010-148780-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विद्यालयों में 21 फरवरी को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विद्यालयों में 21 फरवरी को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
विज्ञापन
19जेएनडी24: राजेश वशिष्ठ एफएलएन
- फोटो : यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में निकला पैदल मार्च।
जींद। 21 फरवरी को जिलेभर के स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाएगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने जिला शिक्षा अधिकारियों, डीपीसी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों, एफएलएन जिला समन्वयकों और स्कूल प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
निर्देशों के अनुसार विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान मातृभाषा के महत्व पर विशेष चर्चा होगी। विद्यार्थियों को अपनी भाषा में पढ़ाई के लाभ बताए जाएंगे ताकि उनके सीखने के स्तर और परीक्षा परिणामों में सुधार लाया जा सके।
कार्यक्रम में अभिभावकों, दादा-दादी, समुदाय प्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि बीते वर्ष की तरह इस बार भी भाषा विविधता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के संदेश के साथ आयोजन किया जाएगा लेकिन इस बार विद्यार्थियों के शैक्षणिक परिणामों पर विशेष ध्यान रहेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए एफएलएन समन्वयक अधिकारियों व मेंटर्स के साथ बैठक करेंगे। मेंटर्स अपने-अपने क्लस्टर में शिक्षकों को तैयार करेंगे। जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारी कम से कम एक विद्यालय का निरीक्षण करेंगे और संबंधित रिपोर्ट गूगल फॉर्म के माध्यम से साझा की जाएगी।
वर्जन
21 फरवरी को स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करना है। इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से पत्र जारी किया गया है। कार्यक्रम को लेकर अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। -राजेश वशिष्ठ, एफएलएन जिला समन्वयक