फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Inspection of Government Secondary School Dholi

Rohtak News: राजकीय माध्यमिक विद्यालय धोली का किया निरीक्षण

Sat, 30 Aug 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Government Secondary School Dholi
फोटो संख्या:55-राजकीय माध्यमिक विद्यालय धोली का औचक निरीक्षण  करते ओमप्रकाश यादव--स्रोत- संस्था
महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली के कार्यकारी प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने शुक्रवार को पाली क्लस्टर के अधीन आने वाले स्कूल राजकीय माध्यमिक विद्यालय धोली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जांच में पाया कि सभी कमरे जर्जर हैं। उनकी छतों से प्लास्टर गिर रहा है। कमरों की छतों से पानी टपकता है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए जर्जर कमरे खाली करा दिए गए हैं। जर्जर कमरों व उनके सामने बने कमरों के चारों तरफ तारबंदी कर लाल कपड़े बांध दिए गए हैं।
कमरों की यह हालत देखकर कार्यकारी प्राचार्य ने स्कूल की मुख्याध्यापिका मुकेश देवी से जब इस बारे में अब तक की गई कार्रवाई के बारे में पूछा।
मुख्याध्यापिका मुकेश देवी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लिखित और मौखिक रूप से लाया जा चुका है। अब तक इस शिकायत पर कोई भी ठोस कार्रवाई नही हुई है। कुछ दिन पहले भी खंड शिक्षा अधिकारी से इस बारे बातचीत हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया था कि आपके द्वारा भेजे गए मामले को आगामी कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। इस पर प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने कहा कि इस मामले में वे खुद भी उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगे और इसका समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछकर पढ़ाई का स्तर जाना। विद्यार्थियों को मिलने वाले दोपहर के भोजन मिड डे-मील की गुणवत्ता, साफ-सफाई आदि की जांच की।
उन्होंने स्टाफ की बैठक लेते हुए कहा कि सभी अध्यापक विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें तथा जो विद्यार्थी कमजोर है उस पर अधिक ध्यान दें । विभाग द्वारा मांगी गई सूचना समय पर भिजवाएं व किसी भी कार्य में कोताही ना बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed