फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   INLD Rakesh Sehgal slams Congress and BJP

इनोलो के जिला अध्यक्ष का दावा: बीजेपी और कांग्रेस में सांठगांठ, साल 2029 में हरियाणा में बनेगी इनेलो सरकार

Wed, 01 Oct 2025 07:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 01 Oct 2025 07:01 PM IST
सार

इनेलो रोहतक के के जिला अध्यक्ष राकेश सहगल ने दावा किया कि कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत स्पष्ट है और इसका उदाहरण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता विपक्ष और राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाना है।

विज्ञापन
INLD Rakesh Sehgal slams Congress and BJP
इनेलो रोहतक के जिला अध्यक्ष राकेश सहगल - फोटो : संवाद

विस्तार

इनेलो रोहतक के के जिला अध्यक्ष राकेश सहगल ने दावा किया कि कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत स्पष्ट है और इसका उदाहरण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता विपक्ष और राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार बनवाने में हुड्डा की भूमिका थी, क्योंकि जनता ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया था, लेकिन हुड्डा ने जानबूझकर कमजोर उम्मीदवार उतारे ताकि भाजपा को फायदा हो। 
विज्ञापन


सहगल ने कहा कि हुड्डा और राव नरेंद्र सिंह के समय कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार चरम पर था, खासकर सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) के मामलों में, और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले अदालत में विचाराधीन हैं। उन्होंने कांग्रेस को "सीएलयू गैंग" करार दिया, जिसे जनता अच्छी तरह समझती है।सहगल ने कहा कि इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस और भाजपा घबराए हुए हैं।
विज्ञापन


रोहतक की हालिया रैली इसका प्रमाण है, जहां लोगों ने कांग्रेस और भाजपा छोड़कर इनेलो का समर्थन किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका है और भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए। सहगल ने जोर देकर कहा कि इनेलो ही एकमात्र सच्चा विपक्षी दल है, जो सड़क से लेकर सदन तक जनता के हितों की आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2029 के विधानसभा चुनाव में अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो पूर्ण बहुमत से हरियाणा में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed