{"_id":"66258171301665a7c8063cc4","slug":"information-given-on-ways-to-increase-interest-in-mathematics-rohtak-news-c-17-roh1020-406870-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गणित विषय में रुचि बढ़ाने के तरीकों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गणित विषय में रुचि बढ़ाने के तरीकों की दी जानकारी
विज्ञापन
रोहतक।
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय गणित सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। सम्मेलन में विशेषज्ञों से विद्यार्थियों को गणित शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विषय में रुचि बढ़ाने के तरीकों को समझाया गया। देशभर से गणित के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का सहयोग बढ़ाने, अनुसंधान साझा करने और विभिन्न गणित शाखाओं में नवीनतम विकास पर चर्चा की।
सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्र जैसे विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, और सामाजिक विज्ञान में गणित के महत्व को विद्यार्थियों के साथ साझा किए गए। विद्यार्थियों को बताया गया कि गणित वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने और नवाचार को आगे बढ़ाने में किस प्रकार महत्वपूर्ण हैं। विभिन्न विषय जैसे गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के वक्ताओं ने भी शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में एमडीयू कुलपति डॉ. राजवीर सिंह और गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ. दलीप सिंह उपस्थित रहे। महाविद्यालय गणित विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश दहिया ने कहा कि सम्मेलन का आयोजन गणित की जीवंत और गतिशील प्रकृति जो आज की दुनिया में इसके प्रासंगिकता का प्रमाण रहा। सम्मेलन में विशेष रूप से महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा, डॉ. सुनील दुआ, डॉ. अमित सहगल, डॉ. प्रवेश, डॉ. राजीव, डॉ. जय भगवान उपस्थित रहे।