फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Indiscriminate firing by entering into liquor contractors house, saved life by hiding behind tractor

शराब ठेकेदार के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, ट्रैक्टर के पीछे छिपकर बचाई जान

Sun, 23 Aug 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Indiscriminate firing by entering into liquor contractors house, saved life by hiding behind tractor
गांव बलंभा बुचाण में दो पक्षों के बीच अवैध शराब बेचने को लेकर झगड़ा हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के 11 लोग शराब ठेकेदार के घर में घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि ठेकेदार ट्रैक्टर के पीछे छिप गया, जिससे उसकी जान बच गई। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने ठेकेदार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शराब ठेकेदार बलराज उर्फ बल्लड़ का गांव में ही शराब का ठेका है। उसका आरोप है कि गांव का ही रामकुमार अवैध रूप से शराब बेचता हैं। शनिवार को विक्की पुत्र सुभाष पुत्र रामकुमार एक शराब की पेटी लेकर जा रहे था। बलराज के भाई बलवान ने उसे रोक लिया। इस दौरान उनकी कहासुनी हो गई। झगड़ा ज्यादा बढ़ गया। हालांकि झगड़े के बाद विक्की वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर के बाद 10 से 11 आदमी जिसमें सुभाष, संजय, सुरेश, सुनील, दिनेश पुत्र रामकुमार व रमेश, लीला, सोनू विजय पुत्र रामफल विजय, विक्की पुत्र सुभाष वहां पहुंचे। उन्होंने आते ही उसके घर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सबसे पहले दो फायर घर के गेट पर किए गए। बलराज उस वक्त अपने बच्चों के साथ कमरे में बैठा था। गोलियों की आवाज सुनकर सभी घबरा गए। बलराज ने बच्चों को घर के अंदर रहने के लिए कहा और दरवाजा बंद करके खुद बाहर आ गया। बलराज के कमरे के बाहर आते ही आरोपियों ने उस पर भी फायरिंग शुरू कर दी। इस पर बलराज ट्रैक्टर के पीछे छिप गया। आरोपियों के दो फायर ट्रैक्टर को भी लगे हैं। वहीं गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। छतों पर लोग चढ़ गए। ऐसा देख आरोपियों को लगा कि गांववाले उन्हें घेर न ले। इसके चलते वे वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही महम से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसएचओ नवीन जाखड़ का कहना है कि शराब ठेकेदार बलराज के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed