फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   india wins bronze model in russia

रूस में कांस्य के साथ भारत का खेल खत्म

Sat, 12 Sep 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 12 Sep 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
रसिया में चल रही विश्व जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य के साथ भारत का खेल खत्म हो गया है। भिवानी के सचिन की सेमीफाइनल में हार होने के साथ ही भारत की चुनौती खत्म हो गई। शुक्रवार को हुए मुकाबले में सचिन को यूएसए के बॉक्सर ने 3-0 से हराया। वहीं, इस हार के बाद सचिन ने स्कोर सिस्टम पर सवाल उठाया है। उसने आरोप लगाया कि कई पंच के बाद भी प्वाइंट नहीं दिए गए।
विज्ञापन


रसिया में चल रही वर्ल्ड जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अधिकतर बॉक्सरों की हार के बावजूद भिवानी के सचिन ने उम्मीद कायम की हुई थी। क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के पहलवान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सचिन को खुद भी उम्मीद थी कि वह भारत की झोली में गोल्ड मेडल डालेगा, लेकिन शुक्रवार को सचिन की हार के साथ यह उम्मीद भी खत्म हो गई। सेमीफाइनल में सचिन की भिड़ंत यूएसए के बॉक्सर से हुई, जिसमें उसे 3-0 से हार झेलनी पड़ी। हालांकि भारत की झोली में कांस्य पदक आया।
विज्ञापन


बाउट के बाद सचिन स्कोर सिस्टम से नाखुश दिखाई दिया और उसने अपने कई पंच अच्छे होने के बावजूद प्वाइंट नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। उसने कहा कि यूएसए का दबदबा होने के कारण प्वाइंट सही नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव मिताथल में सचिन के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि बेटे ने दुनिया भर में नाम रोशन कर दिया है। सचिन की इस उपलब्धि से सीना फख्र से चौड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed