फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   India will become number one in arms export: Dr. Balyan

हथियार निर्यात में नंबर एक बनेगा भारत : डॉ. बालियान

Thu, 08 Jun 2023 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
India will become number one in arms export: Dr. Balyan
व्यापारी सम्मेलन में अपने विचार रखते केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान। संवाद
रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल्द ही भारत हथियार एक्सपोर्ट करने में भी विश्व में नंबर एक होगा। श्रीलंका दिवालिया हो चुका है और पाकिस्तान होने वाला है, हमारे देश की विकास दर 6.5 फीसदी है। कोरोना में हमारी दो कंपनियों ने वैक्सीन बनाई, क्योंकि हमारे पीएम ने देश को आत्मनिर्भर बनाया। पूर्व की सरकारें व्यापारियों को दूर रखती थी और हमारे पीएम व्यापारियों का सम्मान करते हैं। व्यापारी सब्सिडी नहीं मांगता, बल्कि वह टैक्स देता है और बदले में सिर्फ सुरक्षा मांगता है। भाजपा वह सुरक्षा उसे दे रही है। यह बात केंद्रीय पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कही।
विज्ञापन

वह बुधवार को देर सायं पुरानी आईटीआई स्थित शहीद मदनलाल धींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में रोहतक लोकसभा क्षेत्र के व्यापारी सम्मेलन में अपने विचार रख रहे थे। डॉ. संजीव बालियान ने सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को राजनीति का जादूगर बताते हुए कहा कि इन्होंने अभी तक गुरुमंत्र नहीं दिया कि ये कैसे अलग-अलग जगह से चार बार सांसद बने। साथ ही पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की भी मंच से तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कभी उनके कार्य को मना नहीं किया। वहीं मंच से केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम का विजन आगामी 25 सालों का है। वह हर साल जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड रखने को कहते हैं। उन्होंने मंच से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इंदौर, कश्मीर, छत्तीसगढ़, नॉर्थ ईस्ट, मिजोरम, मेघालय की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि पहले हर जगह हिंसा होती थी, आज सभी देश भक्ति की बात करते हैं। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में भी आज लोग बेखौफ हैं। उन्होंने पीएम के गुजरात मॉडल की भी तारीफ की।
विज्ञापन

वहीं मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार की नीतियों के चलते व्यापारी हर दृष्टिकोण से सुरक्षित है और उनका आत्मसम्मान बढ़ा है। पार्टी के रोहतक लोकसभा प्रभारी राजीव जैन ने व्यापारियों से 90909-02024 नंबर को डायल करने को कहा और बताया कि इस पर लिंक आएगा और उसके उपरांत उन्हें सरकार के समर्थन में आगामी कार्रवाई करनी है। जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव व अन्य मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान आप पार्टी के पदाधिकारी रजनीश शर्मा भाजपा में शामिल हुए। मंच संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस राज में उद्योगपतियों, दुकानदारों व व्यापारियों पर हुए अत्याचार : ग्रोवर
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेसराज में उद्योगपतियों, दुकानदारों और व्यापारियों पर खूब अत्याचार हुए, लेकिन जब से हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बने हैं तब से व्यापारी वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना से प्रदेश के हजारों दुकानदार किराएदार से मालिक बन गए हैं। आज हरियाणा में गुंडागर्दी, फिरौती और मंथली का दौर खत्म हो चुका है। प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रयासों से रोहतक के आसपास रेल, सड़क समेत इंफ्रास्ट्रक्चर की अनेक परियोजनाएं शुरू की हैं, इनसे आने वाले समय में व्यापारी वर्ग को अपना कारोबार करने में आसानी होगी। कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस एक अत्याचारी पार्टी है और भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी दुश्मन है। 2024 में देश और प्रदेश में होने वाले चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे।

व्यापारियों के हित व पक्ष में रहे 9 साल : सांसद
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने व्यापार के क्षेत्र में अपनी पारी की शुरुआत करने वाले नौजवानों को पूरा सहयोग व समर्थन दिया है। छोटे व्यापारियों के लिए अनेक योजनाओं को लागू की। सरकार की नीतियों के तहत 20 लाख तक की आमदनी वाले व्यापारियों से जीएसटी की वसूली नहीं की जाती। उन्होंने मुख्य रूप से मुद्रा व स्टार्टअप आदि योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने मंच से केंद्र व राज्य सरकार की जमकर तारीफ की।

व्यापारियों ने अर्थ तंत्र को किया मजबूत : अग्रवाल
हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर हर लोकसभा क्षेत्र में व्यापारी सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय अपने आप में व्यापारियों के लिए एक सम्मान है। उन्होंने कहा कि अर्थ तंत्र की मजबूती के लिए व्यापारी दिन-रात काम करते हैं। सरकार की नीतियों के चलते बैंकों को 2 करोड़ तक के दिन व्यापारियों को देने पड़ते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापारियों की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वामित्व योजना के तहत व्यापारियों को मालिकाना हक दिलवाया है।


ये रहे मौजूद
प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, लोकसभा संयोजक आनंद सागर, झज्जर भाजपा के जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, रमेश भाटिया, अशोक चौधरी, गुलशन निझावन, राजेश लूंबा आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed