फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In the center will be the first in the state of reservations, stir, government, bjp,

पहले प्रदेश में फिर केंद्र में होगी आरक्षण की बात

Tue, 22 Mar 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 22 Mar 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
 In the center will be the first in the state of reservations, stir, government, bjp,
जाट भवन में जुटे जाटों ने सरकार और पुलिस-प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार केंद्र से पहले प्रदेश में जाट आरक्षण लागू कर सकती है। केंद्र सरकार में भाजपा के जाट मंत्रियों और सांसदों के आरक्षण के पक्ष में एकजुट होने पर सरकार ने यह फैसला लिया है। वहीं, मिशन यूपी के तहत भी जाटों को केंद्र में आरक्षण देकर सरकार इसका फायदा उठाना चाहती है। 
विज्ञापन


हरियाणा के जाटों ने प्रदेश और केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर झंडा बुलंद किया हुआ है तो अन्य कई प्रदेशों यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान आदि के जाट केंद्र में आरक्षण के लिए अड़े हैं। लेकिन जिस तरह से पिछले दिनों हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन शुरू होने के बाद उपद्रव हुआ, उसको देखते हुए सरकार सबसे पहले हरियाणा में आरक्षण देने की तैयारी दिखा रही है।
विज्ञापन


हालांकि सरकार व जाट नेताओं के बीच आरक्षण व्यवस्था को लेकर खींचतान चल रही है। सरकार बीसी-सी में आरक्षण देने की बात कह रही है तो जाट नेता बीसी-बी कोटे में दो प्रस्ताव सरकार के सामने रख चुके हैं। लेकिन हरियाणा में जाट आरक्षण पर कई अन्य प्रदेशों के जाटों की निगाह टिकी हैं। क्योंकि हरियाणा में जाटों को आरक्षण देने के बाद ही केंद्र में लागू करने की बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार भाजपा के जाट मंत्री संजीव बालियान, बीरेंद्र सिंह के अलावा सांसद धर्मबीर सिंह, सतपाल सिंह, बाबूलाल चौधरी, कुंवर भारतेंदु आदि केन्द्र में आरक्षण के लिए एकजुट होकर सरकार के सामने पैरवी कर रहे हैं। फिलहाल सभी की निगाह हरियाणा पर टिकी है कि आखिर यहां जाटों को आरक्षण कब तक मिलता है? जाट आरक्षण केंद्रीय कमेटी के सदस्य और केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान कहते हैं कि सरकार शुरुआत से जाटों को आरक्षण देने के लिए प्रयासरत है। फिलहाल हरियाणा में जल्द ही आरक्षण मिल जाएगा और उसमें कोई संदेह ही नहीं है। इसके बाद केंद्र में आरक्षण दिया जाएगा, जिसका फायदा सभी प्रदेशों में मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed