{"_id":"5ed6ab8b8ebc3e9c9a5fcd88","slug":"in-rohtak-19-infected-in-64-days-68-cases-were-reported-in-just-six-days-rohtakcity-news-rtk55771224","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में 64 दिन में मिले थे 19 संक्रमित, सिर्फ छह दिन में ही 68 केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में 64 दिन में मिले थे 19 संक्रमित, सिर्फ छह दिन में ही 68 केस आए
विज्ञापन
लॉकडाउन के तीन चरण की सख्ती और चौथे चरण में मिली छूट का असर जिले में साफ दिखाई देने लगा है। 2 जून सांय पांच बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 87 संक्रमित मरीज मिले। 15 रोगी ठीक होकर घर लौटे तो एक मरीज की मौत हो चुकी है। पीजीआई में अब 71 संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं। लॉकडाउन की शुरुआत 25 मार्च को हुई थी, 27 मई तक 64 दिन में जिले में मात्र 19 कोरोना संक्रमित मरीज थे, जबकि 11 ठीक होकर घर लौटे। वहीं, छूट मिलने के बाद संक्रमित मरीजों का ग्राफ एकदम से बढ़ने लगा। 28 मई से 2 जून तक पिछले छह दिन में 68 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि इनके संपर्क में आने वाले कुछ लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अकेले गांधरा गांव में 13 पॉजिटिव केस आए हैं।
डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला निगरानी कमेटी की प्रभारी डॉ. रमनजीत कौर के अनुसार सोमवार सायं से लेकर मंगलवार सायं 5 बजे तक 24 घंटों में 37 कोरोना के पॉजिटिव केस आए हैं। पीजीआईएमएस की वायरोलॉजी लैब में 24 घंटे कोरोना के सैंपलों की जांच चल रही है। जिस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशने के लिए अगले दिन टीम को लगा दिया जाता है। अधिकारी ने बताया कि कच्चा बेरी रोड, गुरुचरण पुरा, पीजीआईएमएस, गांधरा, शिमली, पिलाना आदि में संक्रमण मिला है। इसके अलावा शहर में मिले अन्य संक्रमित मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री सर्च कर रहे हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कुछ कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट आ गई है, ये ठीक है, बाकी अन्य रिपोर्ट का इंतजार है। इसके अलावा गांधी कैंप, आर्य नगर, जगदीश कॉलोनी आदि इलाकों की भी फिलहाल रिपोर्ट ठीक है। जन सेवा संस्थान में मिले पांच केसों पर ध्यान रखा जा रहा है।
पीजीआईएमएस के लेबर रूम को थी बंद करने की तैयारी
सूत्रों के अनुसार पीजीआईएमएस के वार्ड दो लेबर रूम के एक बीयरर को भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। बीयरर की रिपोर्ट आते ही विभाग में हलचल हुई और चर्चा होने लगी कि लेबर रूम को पहले की तरह सील कर सैनिटाइज किया जाए। लेकिन विभागाध्यक्ष ने सभी के बैठक की और प्रशासनिक अधिकारियों से मंत्रणा की। बताया जा रहा है कि संक्रमित बीयरर पहले संक्रमित महिला के कांटेक्ट में था। उसके बाद सैनिटाइज किया जा चुका है, इसलिए अब विभाग को बंद करने की जरूरत नहीं है। इसके चलते बताया जा रहा है कि कुछ ही मिनट काम प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
दावा : कम्यूनिटी स्प्रेड नहीं, अभी मिल रहे हैं कांटेक्ट
जिला निगरानी कमेटी कोरोना की प्रभारी डॉ. रमनजीत कौर ने दावा करते हुए बताया कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि वायरस अभी कम्यूनिटी में स्प्रैड नहीं हुआ है। हमें संक्रमित व्यक्ति के कांटेक्ट मिल रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि लोग अब तो जागरूक हो जाएं। यदि जनता जागरूक नहीं होगी तो यह कम्यूनिटी स्प्रेड में आ जाएगा। इसके बाद स्थिति खतरनाक हो जाएगी। इसे रोक पाना आसान नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग की मदद के लिए लोगों को स्वयं आगे आना होगा। वह मास्क लगा कर चलें, सैनिटाइजर साथ रखें व सबसे अहम बेवजह घर से न निकलें।
जिले में कोरोना के 87 मरीज हो गए हैं। संक्रमण को रोकने के लिए पूरी टीम ग्राउंड पर काम कर रही है। 200 से 250 सैंपल अकेले स्वास्थ्य विभाग रोजाना ले रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ते ही सैंपलिंग भी बढ़ा दी है। मंगलवार को 450 से अधिक सैंपल जांच के लिए भरे हैं। जिले में 71 एक्टिव कोरोना के मरीज हैं। जिले में अभी तक सिर्फ एक मरीज की मौत हुई है। यह मरीज भी डायलिसिस पर चल रहा था।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन