{"_id":"67c6152d1d06e8a65b017d5c","slug":"in-rithal-village-the-candidate-had-hidden-his-copy-by-tying-a-bandage-on-his-leg-arrested-rohtak-news-c-17-roh1020-610893-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रिठाल गांव में परीक्षार्थी ने पैर पर पट्टी बांधकर छिपा रखी थी नकल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रिठाल गांव में परीक्षार्थी ने पैर पर पट्टी बांधकर छिपा रखी थी नकल, गिरफ्तार
Tue, 04 Mar 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर 9 हजार 679 परीक्षार्थियों ने भाग लिया और 139 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, उड़नदस्ते ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा।
नगराधीश अंकित कुमार ने बताया कि रिठाल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने केंद्र पर एक परीक्षार्थी के पास नकल मिली। इसका मौके पर ही यूएमसी बनाया गया। परीक्षार्थी ने पैर पर पट्टी बांधकर नकल छिपाई हुई थी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की मुस्तैदी के चलते बाहरी हस्तक्षेप नहीं मिला। सभी केंद्रों पर पुलिस की पूरी नजर है। परीक्षार्थियों के अनुसार, सोमवार को हुई 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आसान रही।
इस दौरान केंद्र से निकलते ही परीक्षार्थियों के चेहरे खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि सरलता से प्रश्न पत्र को हल किया व समय से पहले भी कई परीक्षार्थियों ने पेपर को पूरा किया। हालांकि, शाम साढ़े तीन बजे ही परीक्षार्थी केंद्र से बाहर निकले। अंग्रेजी की परीक्षा में 9 हजार 818 में से 9 हजार 679 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। नकलरहित परीक्षा का आयोजन कराने के लिए जिले की उड़नदस्ते ने कई केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। नगराधीश अंकित कुमार की उड़नदस्ते ने सोमवार को कंसाला, भालौठ, किलोई, रिठाल व खिड़वाली के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांच की उड़नदस्ते मेंं विकास शर्मा, विकास ढलवाल व पूनम शामिल रहीं।