फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In protest against e-tendering, the block development and panchayat office was locked by the sarpanches

Rohtak News: ई-टेंडरिंग के विरोध में खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय पर सरपंचों ने की तालाबंदी

Thu, 19 Jan 2023 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
In protest against e-tendering, the block development and panchayat office was locked by the sarpanches
ई-टेंडरिंग के विरोध में धरना देते सरपंच। संवाद - फोटो : RohtakCity
खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में सरपंच व सरपंच प्रतिनिधियों का तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। सुबह 11 बजे सभी सरपंच व गांव गुढ़ान से महिलाएं खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय को ताला लगाने पहुंच गए। जहां पर पहले से पुलिस मुस्तैद रही। लेकिन सरपंच व महिलाओं के सामने वे बेबस नजर आए और सरपंचों ने कार्यालय पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

सरपंच प्रधान चुन्नी लाल ने कहा कि सरकार सरपंचों की परीक्षा न ले। गांव वालों ने अपनी इच्छा से उन्हें गांव का सरपंच चुना है। अगर ई-टेंडरिंग प्रणाली को बंद नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक में बीडीपीओ अधिकारी तक नहीं है। कार्यालय में महिलाओं के लिए शौचालय तक उपलब्ध नहीं है। जब सरकार अपने कार्यालय का ही विकास नहीं करवा सकती तो गांव का विकास क्या करवाएगी। सरकार सरपंचों को चोर कहने की भूल न करे। सरपंच गांव के प्रतिनिधि हैं। अगर इस्तीफा देने की बात आई तो सबसे पहले कलानौर सरपंच एसोसिएशन इस्तीफा देगी। इस मौके पर महिला किसान यूनियन जिला अध्यक्ष गीता अहलावत, किसान यूनियन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र तोमर, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन व चेयरमैन प्रतिनिधि विष्णु, पार्षद कपिल मलिक, रामनारायण, महाबीर नेहरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed