{"_id":"600c84f68ebc3e344c5bc1eb","slug":"in-one-day-fourteen-hundred-people-rohtakcity-news-rtk59227595","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में 1400 लोगों को कोरोना सुरक्षा चक्र में शामिल करने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में 1400 लोगों को कोरोना सुरक्षा चक्र में शामिल करने की योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग 25 जनवरी को जिले में महा टीकाकरण अभियान चलाने की तैयारी में जुटा है। एक दिन में विभाग की 1400 स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों को सुरक्षा चक्र में शामिल करने की योजना है। इसके लिए विभाग ने पीजीआईएमएस, पीजीआईडीएस, जिला अस्पताल सहित कई टीकाकरण प्वाइंट तैयार किए हैं, जहां टीका लगाया जाना है। इन सभी जगहों पर टीम सोमवार को कोविशील्ड वैक्सीन लगाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से जिले को 10950 के करीब कोविशील्ड वैक्सीन की डोज मिली है, जबकि वैक्सीन लगवाने के लिए 12 हजार 800 से अधिक स्टाफ पंजीकृत हो चुका है। यह वैक्सीन पंजीकृत डॉक्टरों, नर्सों व हेल्थ वर्कर्स को लगाई जानी है। इस वैक्सीन को लेकर उत्पन्न भ्रम की स्थिति के चलते टीकाकरण अभियान में कम लोग शामिल हो रहे हैं। जबकि स्टाफ को जागरूक करने के लिए जिले व पीजीआईएमएस के प्रमुख अधिकारियों ने स्वयं को टीका लगवाया है। अब अधिकारी लगातार टीकाकरण करवाने के लिए स्टाफ को जागरूक कर रहे हैं।
यहां चलेगा टीकाकरण अभियान
- पीजीआईएमएस के तीन प्वाइंट
- पीजीआईडीएस
- जिला अस्पताल
- अर्बन पीएचसी
- पोलीक्लीनिक
- सांपला
- महम
- कलानौर
- बनियानी
- निंदाना
- गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेद कॉलेज
76 का किया टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को सनसिटी स्थित निजी अस्पताल में टीकाकरण अभियान चलाया। इसके तहत 76 स्टाफ को कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगाई गई। सिविल सर्जन ने बताया कि पंजीकृत लोगों को ही टीका लगाया जा रहा है।
कोरोना से जीतना है तो रोकना होगा ट्रांसमिशन : डॉ. वर्मा
पीजीआईएमएस में बतौर प्रोफेसर एवं कोवैक्सीन रिसर्च के को-इन्वेस्टिगेटर डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि कोरोना से जीतना है तो इसके ट्रांसमिशन को रोकना होगा। इसलिए वैक्सीन लगवानी जरूरी है। 70 प्रतिशत लोगों को कोरोना संक्रमण हो जाए या वैक्सीन लग जाए तभी इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके लिए टीकाकरण सबसे बेहतर उपाय है। डॉ. वर्मा ने बताया कि जब 70 फीसदी लोगों को संक्रमण हो जाता है तब हर्ड इम्युनिटी बनती है। व्यक्ति में एंटीबॉडी संक्रमण होने से बने या टीका लगने से, लेकिन कोरोना से बचाव के लिए एंटीबॉडी का होना जरूरी है। वैक्सीन का सिर्फ लाभ है, इसका नुकसान नहीं है। इसके लिए सभी को जागरूक करना होगा। आमजन तो दूर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों में भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है और इसे ही दूर किया जाना चाहिए। वैक्सीन लगने के बाद यदि किसी को मौत होती है या तबीयत बिगड़ती है तो इसका कारण वैक्सीन ही है, यह सोचना गलत है। वैक्सीन कंपनी बार-बार कह रही है कि टीका लगने से किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन कोई उसे मानने को तैयार नहीं है। हकीकत यही है कि वैक्सीन से किसी के जीवन को खतरा नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा कवच है।
विज्ञापन
कल मिलेगी 14970 कोविशील्ड की दूसरी खेप
स्वास्थ्य विभाग रोहतक को 14970 कोविशील्ड की दूसरी खेप सोमवार को मिलेगी। इससे पहले जिले को 10950 डोज मिली थी। जिला टीकाकरण अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनिल जीत त्रेहान ने बताया कि वैक्सीन कुरुक्षेत्र मुख्य ड्रग वेयर हाउस पहुंच गई है। इसे रोहतक सोमवार को लाया जाएगा। सोमवार को आने वाली डोज भी कोविशील्ड की है। जिले में अभी 5700 वैक्सीन की डोज शेष हैं। 25 जनवरी को सभी सीएचसी, पीएचसी, कोल्ड चैन प्वाइंट पर, पीजीआईएमएस, पीजीआईडीएस, गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेद कॉलेज में टीका लगना है। इसके लिए टीम को तैयार कर दिया गया है। इसके अलावा जिन प्वाइंट पर सभी लाभार्थियों को टीका लग चुका है, उनके यहां बची वैक्सीन को वापस मंगाया जाएगा।
विभाग टीकाकरण अभियान को सफल बनाएगा। कोरोना को मिटाने के लिए वैक्सीन जरूरी है। 25 जनवरी को महा टीकाकरण अभियान की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। फिलहाल जिले में यूके स्ट्रैन का कोई मरीज नहीं मिला है। सभी पर विभाग की पूरी नजर है।
- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन