फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In Biology, practicing four units will earn you 44 points on the exam.

Rohtak News: बायोलॉजी में चार यूनिटों के अभ्यास परीक्षा में दिलाएंगे 44 अंक

Thu, 08 Jan 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 08 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
In Biology, practicing four units will earn you 44 points on the exam.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल रोहतक की पीजीटी बायोलॉजी अनीता नरवाल ने कहा है, जो विद्यार्थी समय पर पढ़ाई पूरी कर रहे हैं और 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने की तैयारी में हैं वे एनसीईआरटी का ही निरंतर अभ्यास करें। किसी कारण पूरी तैयारी नहीं कर पाने वाले विद्यार्थी चुनिंदा यूनिट को पढ़कर आसानी से पास हो सकते हैं। विद्यार्थी रिप्रोडक्शन, ह्यूमन हेल्थ एंड डिसीज, एप्लीकेशन ऑफ बायोटेक्नोलॉजी व इकोलॉजी यूनिट की तैयारी करके विद्यार्थी 44 अंक प्राप्त कर सकते हैं।
साल 1998 से सेवाएं दे रहीं शिक्षिका अनीता नरवाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए इस समय सही रणनीति और सकारात्मक सोच से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। सबसे पहले विद्यार्थियों को पूरे पाठ्यक्रम का एक टाइम-टेबल बनाना चाहिए। फिर उसी अनुरूप रोजाना पढ़ाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


कठिन विषयों को पहले समय दें और जिन अध्यायों में अधिक अंक आते हैं, उनका विशेष ध्यान रखें। केवल पढ़ना ही नहीं बल्कि लिखकर अभ्यास करना भी आवश्यक है। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से प्रश्नों की प्रकृति समझ में आती है और समय प्रबंधन बेहतर होता है। बायोलॉजी में विद्यार्थी आरेख (डायग्राम), फ्लो चार्ट व बिंदुओं में उत्तर लिखने की आदत डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेरेडिटी एंड इवोल्यूशन यूनिट से आते हैं 20 अंकों के सवाल
अनीता नरवाल ने बताया कि यूनिट एक के रिप्रोडक्शन से 16 अंक के डायग्राम आधारित प्रश्न आते हैं। यूनिट दो के हेरेडिटी एंड इवोल्यूशन से 20 अंकों के सवाल पूछे जाते हैं। विद्यार्थी न्यूमेरिकल, असर्शन, रीजन व रीजनिंग बेस्ड प्रश्नों पर ध्यान दें। यूनिट तीन में बीमारियों के नाम, कॉसेटिव ऑर्गेनाइज, ड्रग्स, बायो एक्टिव मॉलेक्युलिस से 12 अंक मिल सकते हैं। यूनिट 4 के पीसीआर, जैल इलेक्ट्रोफॉरेसिस, बीटी कॉटन, इंसुलिन फॉर्मेशन, जीन थेरेपी व आरएनए इंटरफेरेंस से 12 अंक प्राप्त हो सकते हैं। इस यूनिट में ज्यादातर प्रश्न फ्लो चार्ट या डायग्रामेटिक प्रेजेंटेशन में आते हैं। यूनिट पांच से ग्रॉथ मॉडलस, पॉपुलेशन इंटरैक्शन, डीकंपोजिशन, पिरामिड, फ्लो ऑफ एनर्जी, एक्स सीटू व इन सीटू कंजर्वेशन आदि महत्वपूर्ण विषय पढ़कर विद्यार्थी 10 अंक आसानी ले सकता है।

.........
टापर्स टिप्स-
-जब मैंने 12वीं बायो की परीक्षा दी तो मैं अपना पेपर उल्टा स्टार्ट करती थी। मसलब बडे़ माकर्स वाले प्रश्न पहले और एमसीक्यू बाद में करती थी। बडे़ नंबरों वाले प्रश्न पहले हल होने से स्ट्रेस खत्म हो जाता था। परीक्षा से पहले बनाए नोट्स से रिवीजन करती थी। जब आपका सिलेबस पूरा हो जाए तो एमसीक्यू, प्रश्न पत्र, सैंपल पेपर और नोट्स के जरिए रिवीजन कर सकते हैं। एनसीईआरटी के पिछले 10 साल के प्रश्न पत्र, एमसीक्यू रिवाइज करें। सीबीएसई के जो प्रश्न पत्र हैं, उसमें क्या-क्या प्वाइंट दे रखे हैं, उसे अच्छी तरह से देखें कि कितना कंटेंट जरूरी है और लिखा गया है। हर साल प्रश्न पत्र में ज्यादा वेरीएशन देखने को नहीं मिलती, इसलिए एक ही सोर्स पकड़ लें और उसी सोर्स के हिसाब से ही अपनी अच्छी से तैयारी करें।
-रितिका, डीएवी पुलिस पब्लिक, झज्जर


..............इनका भी रखें पूरा ध्यान
-सेल्फ स्टडी (नोट्स रिवीजन)
-एमसीक्यू प्रैक्टिस और जरूरी डायग्राम की प्रैक्टिस

-टाइम मैनेजमेंट के लिए लंबे सवालों को लिखने की प्रैक्टिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed