फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Important role of political parties in voter awareness: District Election Officer

मतदाता जागरूकता में राजनीतिक पार्टियों की अहम भूमिका: जिला निर्वाचन अधिकारी

Fri, 30 Aug 2024 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Important role of political parties in voter awareness: District Election Officer
झज्जर। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिये प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की वह चुनाव के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर प्रशासन का सहयोग करें। डीसी ने कहा कि चुनाव प्रचार की अनुमति ऑनलाइन ही मिलेगा इसके लिए सुविधा एप बनाई गई है जिस पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मीटिंग में मौजूद डीसीपी शशांक कुमार ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि जिले में केंद्रीय सुरक्षा बल की कंपनियां पहुंच चुकी हैं। डीसी ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता अनुपालना करने बारे व चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार निर्धारित चुनावी खर्च को ध्यान में रखते हुए प्रचार-प्रसार व अन्य चुनाव संबंधी कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। सभी इसकी अनुपालना करें और चुनाव आयोग की हिदायतों को ध्यान में रखते हुए सभी चुनावी कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार चुनाव खर्च में जो राशि निर्धारित की गई है उसी के अनुसार चुनाव में खर्च करें। इसके लिए प्रशासन द्वारा टीम गठित कर दी गई हैं, जो चुनाव में किए जाने वाले कार्यों के खर्च पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। इसके अलावा 2 सितंबर तक ऐसे युवा वोट बनवा सकते हैं, जिनकी आयु एक जुलाई 2024 को अठारह वर्ष हो चुकी है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे नागरिकों को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें। यह आवेदन ऑनलाइन भी किए जा सकते हैं।


उन्होंने बताया कि 5 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने प्रबंध किए हैं। उन्होंने बताया कि एक स्पेशल हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी जो नामांकन प्रक्रिया को लेकर कैंडिडेट के सहयोग के लिए स्थापित की जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से वोटर जागरूकता में सहयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार की अनुमति सुविधा एप द्वारा ऑनलाइन ही मिलेगी। इसके अलावा सभी आरओ कार्यालय में स्पेशल नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जिनकी ऑनलाइन अनुमति लेने में सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत चहल, एसडीएम बादली सतीश यादव के अलावा निर्वाचन उप तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, बीजेपी से केशव सिंघल, कांग्रेस पार्टी से विकास कुमार,बसपा से सत्यप्रकाश,इनेलो से पवन धनखड़, जेजेपी से कंवर भान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed