फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Impact of increasing diabetes on kidneys and eyes

Rohtak News: मधुमेह बढ़ने से किडनी और आंखों पर पड़ रहा प्रभाव

Mon, 29 Apr 2024 03:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Impact of increasing diabetes on kidneys and eyes
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान में रोहतक ऑफथैलमोलोजिकल सोसाइटी की तृतीय वार्षिक राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसका आयोजन में हरियाणा ऑफथैलमोलोजिकल सोसाइटी के सहयोग से किया गया। रविवार को लेक्चर थियेटर वन में इसका शुभारंभ मुख्यअतिथि कुलपति डाॅ. अनिता सक्सेना ने किया। मंच संचालन ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री उर्मिल चावला ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कुलपति डाॅ. अनिता सक्सेना ने कहा कि यहां युवा चिकित्सकों ने पूरे देश से आए नेत्र विशेषज्ञों से बहुत कुछ सीखा है। वह देश का भविष्य हैं। लोगों को अधिक से अधिक नेत्र रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए कम्युनिटी मेडिसन विभाग को भी साथ जोड़ना चाहिए।
विज्ञापन


कुलसचिव डाॅ. एचके अग्रवाल ने कहा कि आरआईओ की टीम विभागाध्यक्ष डाॅ. आरएस चौहान की अध्यक्षता में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें प्रयास करना चाहिए कि लोगों को नेत्र रोगों के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करें ताकि समय रहते वे अपनी आंखों का इलाज करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक डाॅ. एसएस लोहचब ने कहा कांफ्रेंस का विषय काफी अच्छा चुना गया है। मधुमेह तेजी से बढ़ रही है, जिससे हमारी किडनी और आंखों पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। संस्थान में डाॅ. मनीषा नाडा और डाॅ. जितेंद्र फोगाट संस्थान में रेटिना ऑफथैलमोलॉजी क्लीनिक चलाते हैं, जहां मरीज अपना इलाज करा सकते हैं।

आरआईओ विभागाध्यक्ष डाॅ. आरएस चैहान ने कहा कि बहुत कम समय में यह कांफ्रेंस आयोजित कराई गई है ताकि प्रदेश के नेत्र रोग चिकित्सकों को नवीनतम तकनीकों से अपडेट रखा जा सके।

इस दौरान डाॅ. एके खुराना, डाॅ. स्वप्न सांमता, डाॅ. मनीषा नाडा, डाॅ. निभा पासी ने अपने विचार रखे। डाॅ. उर्मिल चावला ने कहा कि वर्ष 2024-25 के लिए एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी ऑप्थेल्मोलॉजी ऑफ इंडिया हरियाणा चैप्टर के अध्यक्ष पद पर डाॅ. आरएस चौहान का चयन किया गया और साथ ही रोहतक ऑप्थेल्मोलॉजी की समिति के अध्यक्ष पद पर डॉ. मनीष राठी का चयन किया गया। डाॅ. उर्मिल चावला ने बताया कि कांफ्रेंस के दौरान हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कुलपति ने सम्मानित किया।

वहीं डाॅ. एके खुराना को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही चिकित्सकों को ओरेशन अवाॅर्ड भी प्रदान किए गए। इस मौके पर डाॅ. निभा पाशी, डाॅ. सुमित सचदेवा, डाॅ. अशोक राठी, डाॅ. मनीषा राठी, डाॅ. ज्योति, डॉ. रीना गुप्ता, डॉ. रुचि डबास, डॉक्टर मारकंडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed