फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Illegal construction dropped in eight colonies, youth raised brick to kill in protest

निगम ने आठ कॉलोनियों में गिराए अवैध निर्माण, विरोध में युवक ने मारने के लिए उठाई ईंट

Thu, 11 Jun 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction dropped in eight colonies, youth raised brick to kill in protest
कार्रवाई के दौरान युवक हाथ में ईंट उठाए हुए, जिसे बुजुर्ग हाथ पकड़कर रोकते हुए। - फोटो : RohtakCity
कोरोना के संक्रमणकाल में लॉकडाउन के बावजूद शहर के चारों तरफ अवैध कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए भिवानी रोड, गोहाना रोड, अर्बन एस्टेट थाने के सामने व मेला ग्राउंड के नजदीक निर्माणाधीन फैक्टरी, गार्डन से लेकर प्लाटों की नींव तक उखाड़ दी। भिवानी रोड पर 22 एकड़ में काटी गई अवैध कॅालोनी में कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया। एक युवक ने मारने के लिए ईंट तक उठा ली, लेकिन एक बुजुर्ग ने उसे रोक लिया। इसके बाद वह जेसीबी के आगे बैठ गया, लेकिन पुलिस टीम के साथ होने पर उसकी एक न चली।
विज्ञापन

निगम के मुताबिक चार माह पहले शहर के चारों तरफ अवैध तरीके से कॉलोनी काटने पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन बाद में मार्च माह के आखिरी सप्ताह में लॉकडाउन लागू हो गया। इस अवधि में अवैध तरीके से कॉलोनी विकसित करने की स्पीड बढ़ गई। मंगलवार को डीसी ऑफिस से तहसीलदार राजेश कुमार की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर ड्यूटी लगवाई गई, जबकि एसपी ऑफिस से पुलिस बल की मंजूरी ली। बुधवार सुबह 9 बजे बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी तिलकराज व जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में बिल्डिंग इंस्पेक्टर रवि, राजीव व सन्नी ने पुलिस व प्रशासन की टीम के साथ कार्रवाई शुरू की, जो दो बजे तक चली।
विज्ञापन

यहां चला निगम का पीला पंजा
: बोहर गांव की सीमा में अर्बन एस्टेट थाने के सामने निगम की टीम ने अवैध तरीके से विकसित की गई कॉलोनी में दो मकान और प्लाटों की नींव उखाड़ी। इसके अलावा सीवरेज लाइन उखाड़कर स्ट्रीट लाइन तोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

: गोहाना रोड पर मेला ग्राउंड के नजदीक अवैध कॉलोनी में नींव उखाड़ी, बिल्डिंग तोड़ी व मकान गिराया। इतना ही नहीं, गोहाना रोड पर ही ग्रीन बेल्ट में किए गए निर्माण को तोड़ा गया। इसी रोड पर एक गार्डन के नाम पर किए गए अवैध निर्माण को तोड़ा गया।
: गोहाना रोड पर ही पीर बोहदी के नजदीक की गई चारदीवारी तोड़ी गई।
: भिवानी चुंगी पर अवैध कॉलोनी में जेसीबी से नींव उखाड़ी गई।
: भिवानी रोड पर शेर विहार कॉलोनी के पीछे 22 एकड़ में काटी गई अवैध कालोनी में कार्रवाई की गई। जहां निर्माणाधीन छह फैक्टरी की दीवार तोड़ी गई। साथ ही सड़कों को जेसीबी से खोदा गया।

लॉकडाउन की आड़ में शहर के चारों तरफ अवैध कॉलोनियों को विकसित करने की प्रक्रिया तेज हो गई थी। आला अधिकारियों के आदेश पर बुधवार को आठ जगह अवैध निर्माण तोड़ा गया। हर सप्ताह निगम की कार्रवाई जारी रहेगी। अब निगम भारी पुलिस बल के साथ अगली कार्रवाई करेगा।
जितेंद्र कुमार, एटीपी नगर निगम

अवैध कालोनी में खड़ी की गई फैक्टरी की दीवार गिराती निगम की टीम।

अवैध कालोनी में खड़ी की गई फैक्टरी की दीवार गिराती निगम की टीम।- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed