फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Illegal colony and construction being developed in 25.10 acres in Maina demolished

Rohtak News: मायना में 25.10 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी व निर्माण तोड़े

Wed, 13 Aug 2025 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Illegal colony and construction being developed in 25.10 acres in Maina demolished
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जिला प्रशासन ने रोहतक नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों व कालोनियों को गिराने के लिए मंगलवार को अभियान चलाया। इसके तहत मायना में 25.10 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी व अवैध निर्माण को तोड़ा गया। अभियान के दौरान एक अवैध निर्माण में तीन टीन शेड, एक अवैध संरचना एवं डब्ल्यूबीएम रोड नेटवर्क तोड़ा गया।
उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में अवैध निर्माण या अवैध कॉलोनियों को नहीं पनपने दिया जाएगा। अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा।
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से अपने जीवन की कमाई अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करने की अपील की है। जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने कहा कि जनता अपनी पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों की ओर से काटी जा रहीं अवैध काॅलोनियों में निवेश न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed