{"_id":"66de2df9f25add3dd30bffd4","slug":"ignoring-employees-will-cost-bjp-dearly-devendra-hooda-rohtak-news-c-17-roh1020-500600-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की अनदेखी भाजपा को पड़ेगी भारी : देवेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की अनदेखी भाजपा को पड़ेगी भारी : देवेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) राज्य प्रधान सुरेश राठी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसका संचालन महासचिव नरेश कुमार ने किया। बैठक में राज्य कार्यकारिणी के सदस्य, सर्कल सचिव व यूनिट के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
चेयरमैन देवेंद्र सिंह हुड्डा व महासचिव नरेश कुमार ने बताया कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर चर्चा की गई। भाजपा व जजपा ने पिछले कार्यकाल में कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया। अब वार्ता करना उचित नहीं समझा। अब विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। आगामी कार्यक्रमों सुझाव सभी से लेकर रणनीति तैयार की गई है। जो भी सर्व कर्मचारी संघ के कार्यक्रम चला रहा है यूनियन का एक-एक कर्मचारी सभी प्रोग्राम में बढ़ चढ़कर भाग लेगा। सभी विधानसभा प्रत्याशियों को कर्मचारियों की मांगों का मांग पत्र देकर उनको अपना व उनकी पार्टी का रुख स्पष्ट करने की चर्चा करेंगे। अंत में राज्य प्रधान सुरेश राठी ने फैसला करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में 10 सितंबर को यूनिट कमेटी की बैठक करेंगे। वहीं 12 सितंबर को सब यूनिट कमेटी की बैठक करेंगे। वहीं, 13 से 20 सितंबर तक सर्कल, यूनिट स्तर पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की कन्वेंशन करेंगे।
इस मौके पर राजेंद्र राणा, सुरेंद्र यादव, सोमपाल रावल, प्रेस सचिव सुखदेव सिंह, सुदामपाल मान, लोकेश कुमार, जगमंदिर पूनिया, सूबे सिंह कादियान, वाइस, बंसीलाल, बाबूलाल, सरोज कुमारी, रेणु कुमारी, संजीव ढांडा, भूप सिंह, कर्मवीर सिवाच, राजेश सांगवान, समून खान, जितेंद्र सैनी,रामपाल मलिक, धर्मराज आदि मौजूद रहे।