फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If the moisture in the paddy is fine then they are not buying it by saying that it is discoloured.

Rohtak News: धान में नमी ठीक हुई तो बदरंग बताकर नहीं खरीद रहे धान

Fri, 10 Oct 2025 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
If the moisture in the paddy is fine then they are not buying it by saying that it is discoloured.
25 नई अनाज मंडी में बारिश की मार से काला पड़ा धान मंडी में सूखता हुआ। संवाद
रोहतक। बारिश में भीगा धान सुखाने के बाद भी किसानों की परेशानी दूर नहीं हो रही है। किसानों का दावा है कि अब धान को रंग के आधार खरीदने से इन्कार किया जा रहा है जिसकी वजह से वह धान वापस लेकर जाने के लिए मजबूर हैं। शुक्रवार को कुछ किसान उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और समाधान के लिए पत्र सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने उपायुक्त को बताया कि उन पर मौसम की मार ऐसी पड़ी है कि धान काला पड़ गया है। मंडी में कई जगह तो धान अंकुरित भी हो चुका है। शुक्रवार को भी वह धान सुखाते रहे। इस दिन मंडी में 8973 क्विंटल धान की आवक हुई। अब तक मंडी में 39,142 क्विंटल धान आ चुका है मगर 17,750 क्विंटल ही बिक पाया है। इस दिन मंडी से 1,930 क्विंटल धान का उठान हुआ।
विज्ञापन

--------
अब धान में नमी सही मिली तो रंग के आधार पर उसे खरीदने से इन्कार किया जा रहा है। झज्जर से यहां धान बेचने आए थे मगर वापस लेकर जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि सरकार खरीदना ही नहीं चाहती है।- शमशेर, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बारिश के बाद धान को सुखाया है मगर रंग उतर गया है कहकर खरीदने से इन्कार किया जा रहा है। मंडी में मिल खरीदार भी एक है। ऐसे में धान घाटे में बेचना पड़ेगा। -सुभाष, झज्जर।
वर्जन
खरीद एजेंसियां अपने मानक के हिसाब से खरीद करती हैं। यह काम खरीद एजेंसी का है। -दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी।
------
मनमाने रेट पर भी खरीदने का लगाया आरोप

लघु सचिवालय पहुंचे किसानों ने उपायुक्त को बताया कि मंडी में मनमाने रेट पर धान खरीदा जा रहा है। एक मिल वाला होने की वजह से ऐसा हो रहा है। धान में नमी ठीक है मगर रंग के आधार खरीदने से इन्कार किया जा रहा है। किसानों ने समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की।

25  नई अनाज मंडी में बारिश की मार से काला पड़ा धान मंडी में सूखता हुआ। संवाद

25 नई अनाज मंडी में बारिश की मार से काला पड़ा धान मंडी में सूखता हुआ। संवाद

25  नई अनाज मंडी में बारिश की मार से काला पड़ा धान मंडी में सूखता हुआ। संवाद

25 नई अनाज मंडी में बारिश की मार से काला पड़ा धान मंडी में सूखता हुआ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed