फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If petrol was not given on loan, the bike rider arrived with a plow

Rohtak News: उधार में पेट्रोल नहीं दिया तो फरसा लेकर पहुंचे बाइक सवार

Tue, 02 May 2023 05:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
If petrol was not given on loan, the bike rider arrived with a plow
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। लाखनमाजरा खंड के गांव चिड़ी-घरौठी रोड पर पेट्रोल पंप संचालक ने दो बाइक सवार युवकों को उधार में पेट्रोल देने से इंकार कर दिया। दोबारा पंप पर अपने साथियों के साथ फरसा व डंडे लेकर आए और संचालक को पीटा। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है।

चिड़ी गांव निवासी जसवंत सिंह उर्फ जस्सू दलाल ने दी शिकायत में बताया कि उसनक घरौंठी रोड पर पेट्रोल पंप है। रविवार शाम साढ़े पांच बजे बाइक पर दो युवक पंप पर आए। उस समय उसके ताऊ का लड़का सूरजमल व सेल्समैन सुनील मौजूद थे। युवकों ने उधार में पेट्रोल मांगा, लेकिन उनको मना कर दिया। थोड़ी देर बाद दो बाइक पर सात युवक आए। वे अपने हाथों में डंडे व फरसा लिए हुए के। आते ही उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके भाई सूरजमल व सेल्समैन सुनील ने बीच-बचाव कराया। परिजनों ने उसे लाखनमाजरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से नागरिक अस्पताल रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed