फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If not, then like Maharashtra, Rohtak will have to face the third wave

नहीं संभले तो महाराष्ट्र की तरह रोहतक को करना पड़ेगा तीसरी लहर की सामना

Wed, 24 Feb 2021 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
If not, then like Maharashtra, Rohtak will have to face the third wave
प्रदेश में भले ही दूसरी लहर के बाद कोरोना के नए मामले कम सामने आ रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञ दिल्ली-गुुरुग्राम के करीब होने के कारण जिले में तीसरी लहर के आने से इनकार भी नहीं कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि महाराष्ट्र की तरह जिले में भी कोरोना की लहर एक बार फिर आ सकती है। क्योंकि अनलॉक के साथ सभी सार्वजनिक स्थल, स्कूल, कॉलेज, कार्यालय खोल दिए गए हैं और सुरक्षा उपाय अधिकांश लोग नहीं अपना रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के प्रमुख नोडल अधिकारी हरियाणा डॉ. ध्रुव चौधरी ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइड लाइन को हर व्यक्ति को पालन करना चाहिए। वर्ष 2020 के मुकाबले 2021 राहत में बीत रहा है, लेकिन महाराष्ट्र में जिस प्रकार केस बढ़ रहे हैं उससे हमें भी अलर्ट हो जाना चाहिए। आगामी एक से डेढ़ माह में हमारे यहां भी कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। क्योंकि हरियाणा का महाराष्ट्र से ट्रांसपोर्ट का सीधा संबंध है। फिलहाल जो टीकाकरण अभियान चल रहा है, उसका आने वाले समय में लाभ मिलेगा। क्योंकि कोरोना के फ्रंट लाइन वॉरियर्स को संक्रमणकाल में काम करने के दौरान संक्रमित होने का भय कम रहेगा। हमें केरल से भी सबक लेना चाहिए कि वहां जागरूकता के चलते लहर देरी से आई और यदि हम अपना बचाव करते हैं तो सुरक्षित रह सकते हैं। प्रदेश में गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, पानीपत व रोहतक में भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

शरीर में एंटीबॉडी का होना जरूरी, चाहे संक्रमित होने से बने या टीकाकरण से
डॉ. ध्रुव चौधरी का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि शरीर में संक्रमण से लड़ने के लिए एंटीबॉडी हो। यह एंटी बॉडी चाहे संक्रमित होने से बने या टीकाकरण से फिलहाल राहत की बात यह है कि महाराष्ट्र में बिना आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- बगैर मास्क बाहर न निकलें।
- सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।
- हाथों को धोते रहें और सैनिटाइज करते रहें।
- बुखार, जुकाम, खांसी होने पर जांच करवाएं।
- बच्चों-बुजुर्गों व बीमारों का खास ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed