फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If caution is not taken, then lockdown may occur again

सावधानी नहीं बरती तो फिर लग सकता है लॉकडाउन

Sat, 13 Mar 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
If caution is not taken, then lockdown may occur again
जिला टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित करते डीसी। संवाद न्यूज एजेंसी
जिला प्रशासन का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर तेजी से बढ़ रही है। अगर लोगों ने अभी सावधानी नहीं बरती तो एक बार फिर लॉकडाउन लग सकता है। जिले में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने के बाद उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने लघु सचिवालय में जिला टास्क फोर्स की बैठक में सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने लोगों से कहा कि कोरोना की तीसरी लहर तेजी से बढ़ रही है, इससे बचाव के सभी उपाय अपनाएं। उन्होंने ड्यूटी मजिस्ट्रेट-कम-इंसिडेंट कमांडर को सख्त हिदायत दी कि कोरोना से बचाव के नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जाएं। लोग महामारी को लेकर बेपरवाह न बनें। अगर लोगों ने लापरवाही नहीं छोड़ी तो जिला प्रशासन उन्हें घरों के भीतर रखने के लिए हरसंभव कदम उठाएगा। तब भी नहीं संभले तो लॉकडाउन से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। सभी लोग मास्क लगाएं, सामाजिक दूरी के प्रोटोकॉल का पालन करें, भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। ऐसे स्थानों पर बिल्कुल न जाएं जहां महामारी की तीसरी लहर तेजी से फैल रही है। सभी लोग अपने बच्चों को कोरोना से बचाव के तरीके सिखाएं। उन्हें इंसिडेंट कमांडर से कहा कि अब सख्ती करना जरूरी हो गया है। एडीसी महेंद्रपाल ने कहा कि हमें सचेत रहना होगा। महामारी के आरंभ में की गई सारी कवायद दोबारा करनी होगी। बैठक में एसडीएम राकेश सैनी व मेजर गायत्री अहलावत, चीनी मिल के एमडी मानव मलिक, नगराधीश ज्योति मित्तल, जिला परिषद सीईओ ब्रह्म प्रकाश अहलावत, सीएमजीजीए शैलेट जोस, डीएसपी गोरखपाल, जीएम रोडवेज जोगेंद्र रावल, डीडीपीओ नरेंद्र धनखड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक सप्ताह में दोगुने हुए सक्रिय केस
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि एक सप्ताह में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। वायरस का नया स्ट्रेन तेजी से फैलता है, इसलिए लोगों को इसे गंभीरता से लेना होगा। उन्होंने इंसिडेंट कमांडर से कहा कि वे अपने आंख-कान खुले रखें और सभी स्रोतों का प्रयोग करें। ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए, जिनमें कोरोना के लक्षण हैं, पर वे जांच करवाने में संकोच कर रहे हैं। कंटेनमेंट जोन के सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉट स्पॉट की होगी निगरानी
उपायुक्त ने इंसिडेंट कमांडर को निर्देश दिए कोरोना के हॉट स्पॉट रह चुके क्षेत्रों का रोजाना दौरा करें। इस बारे में आंकड़े सिविल सर्जन से प्राप्त करें। कोरोना की शुरुआत और उसके बाद जिले के कई इलाके ऐसे थे, जहां काफी लोग संक्रमित हुए थे, इन पर कड़ी नजर रखी जाए।
मुफ्त टीकाकरण के लिए 15 से चलेगा अभियान
उपायुक्त ने कहा कि 15 मार्च से कोरोना की वैक्सीन लगाने को अभियान चलेगा, सभी लोग टीका जरूर लगवाएं। सामान्य अस्पताल से लेकर निचले स्तर की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में कोरोना से बचाव का टीका मुफ्त लगाया जाएगा। जिले में कोरोना से बचाव की कोविशील्ड और कोवैक्सीन, दोनों ही वैक्सीन उपलब्ध हैं। टीका लगवाने के लिए लोगों को सिर्फ अपनी आईडी लानी होगी। जिले में स्वास्थ्य विभाग की 169 संस्थाएं हैं, सभी में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कार्यालयों के सभी कर्मचारियों को टीका लगवाना सुनिश्चित करें। नगर निगम, नगर पालिकाओं और विकास व पंचायत विभाग के अधिकारियों को इस बारे में विशेष निर्देश दिए गए।

दिल्ली के संपर्क वालों पर नजर
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने कहा कि इंसिडेंट कमांडर अपने-अपने इलाके में दोबारा से जागरूकता अभियान चलाएं। लोगों को मास्क का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी बनाने के लिए प्रेरित करें। सभी कार्यालयों में भी इन नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन बाजारों का विशेष नजर रखी जाए जहां के कारोबारी दिल्ली के बाजारों के संपर्क में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed