फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   I will give you a chance twice, for the third time I will do what the public says

Rohtak News: दो बार मौका दूंगी, तीसरी बार जनता जो कहेगी वहीं करुंगी

Fri, 17 Mar 2023 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
I will give you a chance twice, for the third time I will do what the public says
--नगर निगम में पत्रकारों से वार्ता करती कलानौर की विधायक शकुंतला खटक। अमर उजाला
रोहतक।
विज्ञापन

कलानौर से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक वीरवार को नगर निगम कार्यालय में पहुंची और आरोप लगाया कि हलके के अंदर आने वाले वार्ड 1,2,3, 5 में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। यहां तक पानी तक की मूलभूत सुविधा नहीं है। दो बार और अधिकाारियों से मिलूंगी, अगर कदम नहीं उठाए गए तो जनता जो कहेगी, वह कदम उठाऊंगी।
वहीं, निगम आयुक्त का कहना है कि पुरातत्व विभाग की वजह से रैनकपुरा के बूस्टर का काम अटका हुआ है।
नगर निगम रोहतक तीन हलकों में बंटा हुआ है। 22 में से वार्ड नंबर 1, 2, 4, 5, 10 व 22 का ज्यादातर हिस्सा कलानौर व वार्ड 9 गढ़ी सांपला किलोई हलके में आता है। बाकी 70 प्रतिशत से ज्यादा निगम एरिया रोहतक शहर हलके में आता है। ऐसे में निगम हाउस की बैठक में तीनों हलकों के विधायकों को बुलाया जाता है। हालांकि रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा व कलानौर विधायक शकुंतला खटक ही कई बार हाउस की बैठक में शामिल हुई हैं। दोनों विधायक समय-समय पर अपने हलके वार्डों की आवाज उठाते रहे हैं। वीरवार को कलानौर की विधायक शकुंतला खटक वार्डों के लोगों के साथ नगर निगम में पहुंचीं और आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा से मिलीं।
विज्ञापन

आयुक्त से मिलने के बाद बाहर आई विधायिका ने मीडिया के सामने कहा कि उनके हलके के वाडों में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। अब तक पेयजल की सप्लाई नहीं हो सकी है। अमृत प्रोजेक्ट के तहत रैनकपुरा व अंबेडकर नगर का बूस्टर तक नहीं बना। उन्होंने लिखित में आयुक्त को मांग पत्र सौंपे हैं। निगम के अधिकारियों से विकास कार्यों को लेकर दो माह में दो बार और मिलेंगी। फिर भी कुछ नहीं हुआ तो जनता के बीच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने हाथ से हाथ मिलाने अभियान चलाया है, जिसके तहत उन्होंने कॉलोनियों को दौरा किया। हर कॉलोनी में समस्याएं मिलीं। उन समस्याओं को लेकर लोगों के साथ निगम कार्यालय में आई हूं। लिखित में अर्जी देकर अभी अधिकारियों से समस्याओं के समाधान के लिए निवेदन किया है। निगम मूलभूत सुविधाएं दें। निगम आयुक्त ने आश्वसान दिया है।
शकुंतला खटक, विधायक, कलानौर
पुरातत्व विभाग की वजह से रुका बूस्टर का निर्माण कार्यकलानौर हलका विधायक विकास कार्यों को लेकर आई थी। रैनकपुरा में बूस्टर निर्माण का मामला रखा जो, पुरातत्व विभाग द्वारा रोक लगाने की वजह से रुका हुआ है। सभी कार्यों की अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम


तीन बार विधायक रही कांग्रेस विधायक ने कभी जनता की सुध नहीं ली। भाजपा सरकार बनने के बाद कलानौर में विकास हुआ है। नगर निगम क्षेत्र में ही अमरूत योजना के तहत पानी और सीवर की नई लाइन बिछाई गई। नया बूस्टर बनवाया गया। संत कबीर पार्क का निर्माण करवाया गया। तेज कालोनी में चौपाल का निर्माण करवाया गया। कांग्रेश शासन में अवैध बताई गईं कॉलोनियों को वैध किया गया। गली व सड़कों का निर्माण शुरू करवाया गया। कांग्रेसी विधायक तो 10 वर्षों में इन क्षेत्रों में पीने का पानी नहीं पहुंचा सकी।

अशोक खुराना, पूर्व पार्षद

उनका वार्ड कलानौर हलके में आता है। वार्ड के अंदर विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। कई बार हाउस के अंदर आवाज उठाई। अधिकारी न कोई बहाना बना देते हैं। अब जनता मुझ से सवाल पूछ रही है।
कृष्ण सहरावत, भाजपा पार्षद, वार्ड एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed