फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   I don't show off, I work: Batra

मैं दिखावा नहीं, काम करता हूं : बतरा

Tue, 01 Oct 2024 03:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
I don't show off, I work: Batra
30सीटीके26.. किला रोड पर व्यापारियों के बीच संवाद करते कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बतरा। स्रोत
रोहतक। शहर के निवर्तमान विधायक भारत भूषण बतरा का कहना है कि वे काम करने में विश्वास करते हैं, दिखावा करने में नहीं। बतरा सोमवार को किला रोड बाजार में व्यापारियों के साथ संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन

बतरा ने कहा कि वे एक संकल्प के साथ शहर की सेवा में लगे हैं। वे काम करना जानते हैं, लेकिन दिखावा करना नहीं आता। शहर का मतदाता व्यक्तित्व एवं व्यवहार को लेकर मेरी तुलना जरूर करें। किला रोड व्यापारियों से कहा कि भाजपा सरकार ने उन्हें रुलाने में कसर नहीं छोड़ी। बार-बार नियम बदलते रहे, व्यापारी का व्यापार चौपट होता रहा, लेकिन कोई पॉलिसी नहीं बनी। बारिश शुरू होते ही बाजार में पानी भर जाता है। बत्तरा ने कहा कि वह जानते हैं पिछले 10 साल में शहर में किस हिस्से में कौन-कौन सी समस्या खड़ी हुई है। कांग्रेस सरकार प्राथमिकता के साथ शहर के हर हिस्से को समस्या मुक्त करेगी। उन्होंने कहा कि वे संकल्प लेते हैं शहर के बाजारों में खड़े होकर समस्याओं का समाधान करवाएंगे। बतरा ने कहा कि व्यापारियों को भय मुक्त बाजार देना प्राथमिकता है। कांग्रेस सरकार ने पहले भी अपराधियों का हरियाणा से पलायन करवा दिया था, भाजपा सरकार उन्हें काबू नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को पोर्टल, फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी में बुरी तरह प्रताड़ित किया। कांग्रेस की सरकार आते ही कोई पोर्टल नहीं बचेगा, लोगों को सुविधा दी जाएगी, सरकारी कार्य का सरलीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed