फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   I don't know whether the state government is being run from Delhi or Chandigarh: Hooda

पता नहीं प्रदेश सरकार दिल्ली से चल रही है या चंडीगढ़ से : हुड्डा

Wed, 28 Jan 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 28 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
I don't know whether the state government is being run from Delhi or Chandigarh: Hooda
33...पत्रकारों से बात करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, साथ हैं विधायक भारत भूषण बतर - फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर शायराना अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘पत्ता-पत्ता जख्म, डाल-डाल दर्द, ऐ चमन ये तो बता तेरा माली कौन है? कहा, प्रदेश सरकार का समझ नहीं आता कि वह दिल्ली से चल रही है या चंडीगढ़ से। ऐसा लगता है कि यहां एक फूल, दो माली वाला सिस्टम लागू है।
विज्ञापन

वह सोमवार को डी पार्क स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट से फैसला हरियाणा के पक्ष में दिया जा चुका है। प्रदेश व केंद्र सरकार यह फैसला लागू कराए। इतने साल से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सरकार लागू क्यों नहीं करा पा रही है। इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बोले-संविधान बचाने की जरूरत है

पूर्व मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, शहीदों की वजह से हमें आजादी मिली है। संविधान बचाने की जरूरत है। संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। सांविधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। यह संविधान पर प्रहार है। भाजपा भ्रष्टाचार की सरकार है। हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। भाजपा सरकार फेल साबित हो रही है। बजट पर सरकार ने विपक्ष से चर्चा पर उन्होंने कहा कि सदन में सवाल जवाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed