फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   'I did not copy, this slip is not mine'

‘मैंने नहीं की नकल, ये पर्ची मेरी नहीं’

Tue, 05 Apr 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
'I did not copy, this slip is not mine'
रोहतक। मैम ये पर्ची मेरी नहीं है। मैने नकल नहीं की है। इसे पीछे से किसी ने फेंक दिया है। दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान यह सफाई रिठौली स्थित परीक्षा केंद्र के कक्ष में उसकी सीट के पास पड़ी पर्ची उड़न दस्ते के हाथ लगने पर दी। बाद में जब दूसरी छात्रा ने स्वीकार किया कि उसने पर्ची फेंकी है तो उड़न दस्ते ने उसके खिलाफ नकल करने के आरोप में कार्रवाई की।
विज्ञापन

दसवीं अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान सोमवार को वरिष्ठ प्रधानाचार्य सुनीता के नेतृत्व में बना उड़नदस्ता रिठौली स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंचा। जांच के दौरान एक कमरे में एक छात्रा की सीट के पास नकल की पर्ची पड़ी मिली। टीम के सदस्य ने जब पर्ची उठाई तो पास बैठी छात्रा ने कहा मैन ये पर्ची मेरी नहंीं है। मैंने कोई नकल नहीं की। आप चाहो तो मेरी कापी भी चेक करके देख सकती हो। छात्रा ने कहा की ये पर्ची किसी ओर ने फें की है। उसने एक छात्रा पर संदेह भी जताया। इस पर टीम ने उस छात्रा से पूछा तो उसने पर्ची फेंकने की बात स्वीकार कर ली। इसपर टीम ने उस छात्रा का नकल केस बनाया। टीम की प्रभारी सुनीता ने बताया कि खुद को बचाने के लिए किसी और को फंसाना ठीक नहीं है। इस केंद्र पर नकल के तीन केस मिलें। इस टीम ने चुलियाना, हसनगढ़, खिड़ावली और चमरिया परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया। चुलियाना में केंद्र के बाहर भीड़ थी।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने भी की जांच
रोहतक। बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने भी वरिष्ठ प्रधानाध्यापक अजमेर सिंह के नेतृत्व में परीक्षा केंद्र एसडी स्कूल और विश्वकर्मा स्कूल का निरीक्षण किया। यहां पर सभी व्यवस्थाएं अच्छी थी। परीक्षार्थी शांति पूर्वक परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed