फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   I am honored to be included in the list of 100 influential people: Sakshi

100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होने पर मुझे गर्व : साक्षी

Thu, 18 Apr 2024 05:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
I am honored to be included in the list of 100 influential people: Sakshi
17सीटीके38... साक्षी मलिक।
रोहतक। दुनिया में रोहतक एक बार फिर सुर्खियों में है। एक बार फिर ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक के कारण रोहतक की विश्व पटल पर अलग जगह बनी है। इसकी वजह एक निजी ग्रुप की मैगजीन सर्वे में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में पहलवान साक्षी मलिक का नाम शामिल होना है। सूची में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का दूसरी भारतीय नागरिक के रूप में नाम दर्ज हुआ है। साक्षी ने सोशल मीडिया पर संदेश के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ अपनी खुशी साझा की है।
विज्ञापन


मैगजीन की सूची में शामिल पहलवान साक्षी मलिक भारत की एकमात्र महिला ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी हैं। इस उपलब्धि पर साक्षी बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है -वर्ष 2024 की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होने पर मुझे गर्व है। वर्ष 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल होना अनूठा अनुभव है। यह ओलंपिक पदक जीतने के समान खुशी है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक बधाई देते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ उठाई आवाज
साक्षी ने वर्ष 2023 की शुरुआत में बड़ा आंदोलन शुरू किया। इसमें देश के नामी पहलवान शामिल रहे। दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकत्र हुए इन खिलाड़ियों ने महिला पहलवानों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई। यह संघर्ष लंबा चला। इसमें मानसिक ही नहीं, सामाजिक दबाव भी झेलना पड़ा। पुलिस की लाठियां भी खाई। कुश्ती संघ के अध्यक्ष व चुनाव में उसी के नुमाइंदे के चुने जाने से आहत होकर कुश्ती से संयास की घोषणा करने वाली साक्षी अब भी उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष की डगर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed