फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   I am going to start campaigning in the state from Rohtak : Manohar Lal

रोहतक की जमीं से कर रहा हूं प्रदेश में चुनाव प्रचार का आगाज : मनोहरलाल

Sun, 06 Oct 2019 08:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
I am going to start campaigning in the state from Rohtak : Manohar Lal
प्रदेश की सियासी राजधानी एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रहे रोहतक में कांग्रेस की घेराबंदी करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को दो घंटे के लिए हेलीकाप्टर से रोहतक पहुंचे और सिरसा, हिसार, कैथल, फतेहाबाद व झज्जर के छह नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। जबकि कांग्रेस नेता एवं चौटाला सरकार में वित्त मंत्री रहे नलवा से पूर्व विधायक संपत्त सिंह सीएम से मुलाकात के बाद पिछले दरवाजे से चले गए। हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री से मीटिंग को अचानक मुलाकात की संज्ञा दी।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर रोहतक पहुंचा और तिलियार पयर्टन केंद्र में हिसार जिले की बरवाला विधानसभा सीट से 2014 में इनेलो की टिकट पर विधायक बने वेदपाल नारंग, फतेहाबाद जिले की रतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, कैथल जिले के गुहला चीका विधानसभा सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक फूल सिंह खेड़ी, झज्जर के बादली विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री रहे स्व. चौधरी धीरपाल सिंह के परिवार के अरविन्द गुलिया व अभिषेक गुलिया को फटका पहनाकर कांग्रेस से भाजपा में शामिल किया। इसके अलावा सिरसा के कांग्रेसी नेता भूपेश मेहता भी सीएम की मौजदूगी में रोहतक के अंदर भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन

सीएम से मुलाकात कर पिछले दरवाजे से निकल गए संपत सिंह
कांग्रेस नेता व नलवा से पूर्व विधायक रहे संपत सिंह सुबह तिलियार पर्यटन केंद्र पर पहुंचे और रूम नंबर 101 में ठहरे। सीएम का भी पहले से कार्यक्रम तय था। सीएम ने सबसे पहले हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, कैथल व झज्जर के नेताओं को पार्टी में शामिल किया। इसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि थोड़ी देर बाद फिर प्रोग्राम बताते हैं। यह कहकर सीएम सीएम हॉल में गए। बाहर भाजपा नेताओं ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री आराम कर रहे हैं। 15 मिनट बाद सीएम बाहर आ गए, जहां सिरसा से कांग्रेस नेता भूपेश मेहता को शामिल किया। संपत्त सिंह के सवाल पर मुख्यमंत्री बोले, कई लोगों से बातचीत चल रही है। जब संपत्त सिंह शामिल होंगे बता देंगे। साथ ही सीएम ने कहा कि, संपत्त सिंह अच्छे नेता हैं। उन्होंने मंत्री रहते अच्छा कार्य किया। सीएम के जाने से पहले ही संपत्त सिंह पिछले दरवाजे से रूम नंबर 101 से निकल गए थे। जब मीडिया रूम में पहुंची तो वहां प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थोड़ी देर पहले ही रूम में ठहरे लोग गए हैं। उधर, जब संपत्त सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि, वे तो दिल्ली से हिसार जा रहे थे। रास्ते में तिलियार पर फ्रैश होने के लिए ठहर गए। अचानक सीएम से आमने-सामने मुलाकात हो गई। राम-राम करके मैं हिसार चला गया। भाजपा में शामिल होने तिलियार पर्यटन केंद्र नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी व गुरुग्राम से भाजपा विधायकों द्वारा किए गए नामांकन को विड्रा कराने के लिए चल रही बातचीत
प्रदेश के अंदर भाजपा के 9 नेता पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ ही चुनाव लड़ रहे हैं। सवाल पूछने पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि उनके नोटिस में आया है कि रेवाड़ी व गुरूगाम से भाजपा विधायक पार्टी द्वारा तय प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। बातचीत करके विधायकों का नामांकन वापस करा लेंगे। दूसरी जगह भी ऐसी स्थिति है तो वहां भी प्रयास किए जा रहे हैं।
कांग्रेस खानदानी पार्टी, चार लोग मिलकर नहीं रह सकते
मुख्यमंत्री ने डाक्टर अशोक तंवर के कांग्रेस छोड़ने पर कहा कि, कांग्रेस एक खानदानी पार्टी है। चार लोग भी मिलकर नहीं रह सकते। भाजपा में अच्छी छवि के लोगों को ही लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी कोई नेता शामिल होता है, तो सबसे पहले उसके बैकग्राउंड का पता किया जाता है। भाजपा के इस मानक पर अगर नेता खरा उतरता है। तभी उसे भाजपा में शामिल कराया जाता है।

रेवाड़ी व गुरुग्राम के विधायकों को मना रहे
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में टिकट कटने से कहीं भी नाराजगी नहीं है। लगभग एक दर्जन विधायकों को दोबारा टिकट नहीं दिया गया है। इनमें भाजपा व दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए विधायक शामिल हैं। लेकिन कहीं पर भी नाराजगी का स्वर सुनाई नहीं दे रहा है। रेवाड़ी व गुरूग्राम में भाजपा विधायकों ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन किया है। उनसे बातचीत चल रही है। समय रहते गतिरोध को सुलझा लिया जायेगा। सोमवार को नाम वापसी का दिन है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सांसद संजय भाटिया, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार अमित आर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed